प्रियंका गांधी पर केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, बोले- दादी की तरह नाक रखने से सत्ता हासिल नहीं होगी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं के विवादित बोल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसी समानताएं होने के बाद भी सत्ता मिलना संभव नहीं है।

Having Nose Like Grandmother does not Ensure Power, says Mansukh Mandaviya Mocks Priyanka Gandhi

इसके साथ-साथ मांडविया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर इस बात की चर्चा की जा रही है कि उसकी (प्रियंका गांधी) नाक दादी (इंदिरा गांधी) की तरह है। गुजरात के आनंद में पार्टी के विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए मनसुख मंडाविया ने पूछा कि अगर आपको अपनी दादी की नाक रखने से शक्ति मिलती है तो क्या चीन में हर घर में एक अध्यक्ष नहीं होगा?

बता दें कि लोकसभा चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रही प्रियंका गांधी ने कथित तौर पर कहा था कि उनकी अक्सर इंदिरा गांधी के साथ तुलना की जाती है क्योंकि लोग पूर्व प्रधानमंत्री से प्यार करते थे। पिछले महीने भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने भी प्रियंका गांधी वाड्रा पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा था कि दिल्ली में वो जींस और टॉप पहनती हैं और जब चुनाव प्रचार पर होती हैं तो साड़ी और सिंदूर पहनती हैं।

यह भी पढ़ें- चिदंबरम बोले- भारत न्याय योजना लागू करने में सक्षम, बताया कैसे गरीब के खाते में डालेंगे 72 हजार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+