क्या आपने कभी किसी सांप को चम्‍मच में पानी पीते देखा हैं? देखें वीडियो

क्या आपने कभी किसी सांप को चम्‍मच में पानी पीते देखा हैं? देखें वीडियो

नई दिल्ली। सांप उन जीवों में से है जो जिसको देखते ही लोग भयभीत होते हैं। लेकिन एक सांप के कारनामें कुछ ऐसे हैं कि जिसे देखकर लोग भयभीत होने के बजाए उसके अद्भुत व्‍यवहार को देखकर अचंभित हो रहे हैं। वैसे तो आपने इंटरनेट पर सांप से जुड़े बहुत से वीडियो देखे होंगे। लेकिन हाल ही इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो बहुत ही अलग हैं। इसमें आप एक पालतू सांप को चम्मच से पानी सिप करते हुए देख सकते हैं। चम्मच से सांप का पानी पीने वाला वीडियो लोगों को जबरदस्‍त मंत्रमुग्ध कर रहा है।

इंस्‍टाग्राम पर काफी पापुलर हो चुका है ये लोकी द स्‍नेक

इंस्‍टाग्राम पर काफी पापुलर हो चुका है ये लोकी द स्‍नेक

गोल्‍डन ब्राउन कलर का दिखने वाला यह सांप इंस्‍टाग्राम पर काफी पापुलर हो चुका है। इंटरनेट वर्ल्‍ड में इस अनोखे सांप को लोकी द स्‍नेक नाम से पहचान मिली हैं। इंस्‍टाग्राम पर लोकी को 10 हजार से अधिक फॉलो कर रहे हैं। हाल ही में इंस्‍टाग्राम पर इसका ये वाला वीडियो भी शेयर किया गया जिसमें लोकी द स्‍लेक चम्‍मच से पानी पीता नजर आ रहा हैं।

13 हजार से ज्यादा लोग कर चुके हैं कमेन्‍ट

यह वीडियो 13 जून को शेयर किया गया था। 13 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने इस पर अपनी ने प्रतिक्रिया दी हैं कुछ ने लिखा कि इसने उन्हें डरा दिया, तो कुछ ने इसे प्यारा और अद्दभुद लगा। आपको बता दें यह सांप चम्मच से पानी पीने के अलावा भी बहुत कुछ करता है।

जानिए इस पालतू सांप को क्यों चम्‍मच से पानी पिलाया गया

लोकी द स्‍नेक नाम के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए गए अन्‍य कई वीडियो हैं। जिसमें ये पालतू सांप अपनी मालकिन की बातों पर अपनी लंबी सी जीभ निकालकर रिसपांस करता भी नजर आता हैं। इतना ही नहीं एक वीडियो में आप इस सांप को अपना केंचुल यानी की पुरानी स्किन को छोड़ते हुए देख सकते हैं। इस सांप की ओनर ने बताया कि जब वीडियो रिकॉर्ड किया गया था, तो सांप शेड में जाने की तैयारी कर रहा था, यही कारण है कि उसकी त्वचा, जिसमें उसकी आँखें भी शामिल हैं उसका रंग हल्का दिखता है। "जब वो ऐसे चरण से गुजरते हैं वे पानी पीने भी नहीं आते क्योंकि वे नहीं देख सकते हैं, या मुश्किल से देख सकते हैं। यह लोकी सांप के साथ वर्ष में 3/4 बार होता है। ऐसे समय में वे थोड़े दुखी और चिड़चिड़े हो जाते है, जब वह देख नहीं पाते इसलिए वह पानी नहीं पी पाते। यही कारण है कि हम उसे अपने शेड के दौरान खिलाते पिलाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+