स्कूलों में सुरक्षा पर उठे सवाल तो बोले प्रकाश जावेड़कर,ज्यादा से ज्यादा हो महिला कर्मचारी
नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के प्रद्युम्न की हत्या के बाद देशभर के स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए है। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने कहा है कि स्कूल में हुई बच्चे की हत्या और बच्ची के साथ बलात्कार की घटनाएं हैरान करने वाली है। इस पर गहन चिंतन की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मैं खुद से बहुत दुखी हूं, मेरी पोती भी स्कूल जाती है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतज़ाम करने के लिए उपायों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई के स्कूलों को मंत्रालय की और से फिर सुरक्षा संबंधी निर्देश भेजे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्कूल बस की ड्राइवर महिला हो और ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी महिला हो, जिससे सुरक्षा की स्थिति कुछ बेहतर हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर विचार कर रही है और जल्द निर्देश जारी किए जाएंगे। वहीं मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाह ने कहा कि सरकार कोशिश कर रही है कि आगे से ऐसी घटना ना हो और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले।












Click it and Unblock the Notifications