क्या अदालती समय सीमा पार गईं J-K Chunav 2024 के तारीखें? जानिए क्या थे SC के निर्देश
Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर में लंब समय की प्रतीक्षा के बाद निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव का ऐलान किया है। आयोग के घोषणा में कहा गया है कि केंद्र शासित प्रदेश में में चुनाव प्रक्रिया 4 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। यहां 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, इस बीच क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय दलों के कई नेताओं ने राज्य में राजनीतिक प्रतिभाओं के प्रभावित होने और जन मुद्दों की अनदेखी को लेकर चुनाव की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसको लेकर चुनाव आयोग को निर्देश भी जारी किए थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं क्या जम्मू कश्मीर के चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ सर्वोच्च अदालत के निर्देशों ईसीआई ने पूर्णतया पालन किया है या फिर नहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस सवाल का भी जवाब दिया है।
शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के बारे में डिटेल जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले चरण में 18 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण की वोटिंग 25 सितंबर को होगी। एक अक्टूबर को तीसरे चरण का मतदान होगा। इसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई।

लंबी प्रतीक्षा के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया। चुनाव आयोग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया 4 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। हालांकि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 11 दिसंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के लिए एक निर्देश जारी किया था। जिसमें सर्वोच्च अदालत ने आयोग ने जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने को कहा था।
सर्वोच्च अदालत ने कहा था कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा जितना जल्दी हो सके दिया जाए और वहां पर चुनाव कराए जाएं। जम्मू-कश्मीर को जल्द से जल्द स्टेटहुड वापस किया जाए। अदालत का ये निर्देश जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर निर्णय के साथ दिया गया था।
चुनाव आयोग ने बताई वजह
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर चुनाव कार्यक्रमों की ब्रीफिंग के दौरान कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होने हैं। पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। चुनाव में देरी का जिक्र करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तारीखें सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित 30 सितंबर की समय सीमा को पार कर रही हैं। उन्होंने कहा, "अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त हो रही है। संसदीय चुनाव 4, 6 जून को समाप्त हुए। उसके बाद खराब मौसम, अमरनाथ जी यात्रा। ऐसा कोई रास्ता नहीं था कि ठीक 19 तारीख तक चुनाव कराए जा सकें।"












Click it and Unblock the Notifications