काले धन पर है कोई जानकारी तो एसआईटी को करें मेल

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में काले धन को लेकर खूब बहस मची हुई है। सुप्रीम कोर्ट में भी बुधवार को सरकार की ओर से जो लिस्‍ट सौंपी गई है, उसमें भी कुछ नई बात नहीं है।

sit-ready-to-go-in-public-on-black-money-issue

ऐसे में अब इस पूरे मामले को करीब से देखने वाली और इसकी जांच करने के लिए बनाई गई स्‍पेशल इनवेस्टिगेशन टीम यानी एसआईटी ने लोगों से मदद मांगी है।

जनता के बीच जाएगा अब मामला

काले धन मसले को पहली बार जनता के बीच में लाया जा रहा है और एसआईटी ने तय कर लिया है कि वह इस पर अब जनता से ही जानकारियां मांगेगी। एसआईटी जल्‍द ही एक ईमेल आई जारी करने वाली है। इस मेल आईडी पर देश का कोई भी नागरिक काले धन से जुड़ी जानकारियों को उसके साझा कर सकेगा।

सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई है उसके मुताबिक एसआईटी का मानना है कि सरकार जहां इस मुद्दे पर असफल नजर आ रही है, तो अब बस देश के नागरिक ही इस मुद्दे पर एक बड़ा सहारा साबित हो सकते हैं।

एसआईटी की मानें तो देश के आम नागरिक इस मुद्दे पर काफी अहम जानकारियां मुहैया करा सकते हैं।

मार्च 2015 तक एसआईटी को पूरी करनी है जांच

इससे पूर्व बुधवार को केंद्र सरकार ने विदेशी बैंकों में खाता रखने वालों के नाम सुप्रीम कोर्ट को सौंप दिए हैं। इस लिस्ट में 627 नाम हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच एसआईटी को सौंपते हुए कहा कि वह मार्च 2015 तक इस मामले में अपनी जांच पूरी कर ले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+