Hathras Stampede: देश में भगदड़ से कब-कब गई लोगों की जान, देखें 20 साल का पूरा डेटा, लाशें देख सिहर उठे लोग

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के सिकंदराराउ इलाके में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार दोहपर में भगदड़ मच गई। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के मरने की खबर है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

वहीं हादसे में घायल हुए दर्जनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद सिकंदराराउ ट्रामा सेंटर के साथ ही आसपास के अस्पतालों में लोगों के इलाज के लिए बेड कम पड़ गए। अस्पताल के बाहर लाशों की कतार देखने को मिली।

hathras-stampede-when-did-people-lose-their-lives-due-to-stampede-in-the-country

अगर इतिहास के पन्नों को पलटा जाए तो पता चलता है कि देश में यह पहली भगदड़ की घटना नहीं है जब बड़ी संख्या में लोगों की जान गई हो। इससे पहले भी देश में धार्मिक आयोजनों के दौरान भगदड़ के कारण लोगों की मौत की घटनाएं होती रही हैं। आइए नजर डालते हैं पिछले 20 सालों के आंकड़ों पर...

बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसा: यह हादसा पिछले साल 7 मार्च 2023 को हुआ था। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में स्लैब टूट गया और वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ में 36 लोगों की जान गई थी और 50 से 60 लोग घायल हुए थे।

माता वैष्णो देवी मंदिर में हुआ हादसा: 1 जनवरी 2022 को जम्मू कश्मीर में स्थित प्रसिद्ध वैष्णो माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी जबकि दर्जन भर अधिक लोग घायल हुए थे।

जय गुरुदेव सत्संग में हादसा: यह हादसा वाराणसी जिले के रामनगर डोमरी इलाके में 15 अक्टूबर 2016 को हुआ था। जय गुरुदेव के सत्संग के दौरान शोभायात्रा निकालते समय राजघाट पुल टूटने की अफवाह से भगदड़ मची थी। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल भी हुए थे।

राजमुंदरी में पुष्करम उत्सव के दौरान हादसा: यह हादसा 14 जुलाई 2015 को आंध्र प्रदेश के राजामुंदरी जिले में आयोजित 'पुष्करम' उत्सव के पहले दिन स्नान स्थल पर होने के दौरान हुआ था इसमें 27 लोगों की मौत हुई थी और 20 लोग घायल हुए थे।

दहशरा पर पटना के गांधी मैदान में हादसा: यह हादसा पटना के गांधी मैदान में 3 अक्टूबर 2014 को घटित हुआ था। जब दशहरा समारोह समाप्त होने के बाद जल्दी निकलने के लिए भगदड़ मच गई। हादसे में 32 लोगों की मौत हुई थी और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे।

रतनगढ़ मंदिर में नवरात्रि उत्सव के दौरान हादसा: यह हादसा 13 अक्टूबर 2013 को उस समय हुआ था जब मध्य प्रदेश के दतिया जनपद के रतनगढ़ मंदिर में नवरात्रि उत्स पर भारी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे थे। मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई और 115 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।

पटना छठ पूजा के दौरान हादसा: पटना में गंगा नदी के किनारे छठ पूजा के दौरान 19 नवंबर 2012 को भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 20 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे।

हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर भगदड़: साल 2011 में 8 नवंबर को हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में करीब 20 लोगों की मौत की हुई थी और कुछ लोग घायल भी हुए थे ।

केरल के इडुक्की 104 श्रद्धालुओं की हुई थी मौत: यह हादसा केरल के इडुक्की जिले के पुलमेडु इलाके में हुआ था। यह हादसा उस समय हुआ जब सबरीमाला मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही जीप से तीर्थयात्रियों की टक्कर हो गई। उसके बाद वहां भगदड़ मच गई। हादसे में 104 लोगों की मौत हुई थी और 40 से अधिक लोग घायल हुए थे।

इसी तरह 4 मार्च 2010 को प्रतापगढ़ के जिले में कृपालु महाराज के राम जानकी मंदिर में भगदड़ बजने से 63 लोगों के मौत हो गई थी। 30 सितंबर 2008 को हिमाचल के बिलासपुर जनपद के नैना देवी मंदिर में चट्टान खिसकने की अफवाह के कारण भक्त और मची और 162 लोगों की मौत हुई थी।

25 जनवरी 2005 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में मंधार देवी मंदिर में भी भगदड़ के दौरान हादसा हुआ था। यह हादसा काफी दर्दनाक था और उसमें 340 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हुई थी जबकि सैकड़ो लोग घायल हुए थे।

इसी तरह 27 अगस्त 2003 को महाराष्ट्र के नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले में भी भगदड़ मची थी। इस भगदड़ में 39 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी जबकि करीब 140 लोग घायल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+