हाथरस: पत्रकारों पर UP पुलिस के हमले की एडिटर्स गिल्ड ने की निंदा, योगी सरकार से की ये मांग
हाथरस: पत्रकारों पर UP पुलिस के हमले की एडिटर्स गिल्ड ने की निंदा, योगी सरकार से की ये मांग
नई दिल्ली: हाथरस मामले (Hathras case) में उत्तर प्रदेश पुलिस ने पत्रकारों पर जो हमले किए हैं और बदसलूकी की है, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (Editors Guild of India) ने उसकी कड़ी निदां की है। एडिटर्स गिल्ड ने रविवार (4 अक्टूबर) को ट्विटर पर बयान जारी करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश सरकार की ये हरकतें मीडिया के काम करने में बाधा है। एडिटर्स गिल्ड ने यूपी के योगी सरकार से मांग की है कि वो हाथरस में मीडिया रिपोर्टिंग के पक्ष में माहौल बनाएं।

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने लिखा है, हम उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना करते हैं, उनकी पुलिस ने जिस तरह से हाथरस गैंगरेप और मौत मामले में रिपोर्टिंग कर रहे हैं पत्रकारों के साथ बर्ताव किए हैं, वो शर्मनाक हैं। पीड़िता का अंतिम संस्कार बिना उसके परिवार और प्रेस के किया गया, प्रेस को अंतिम संस्कार पर रिपोर्टिंग करने से रोका गया, उसकी भी हम आलोचना करते हैं।
गिल्ड ने पत्रकारों के फोन टैप किए जाने की भी निंदा की। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने लिखा, जिस तरह के पीड़िता के परिवार और पत्रकार के बीच फोन पर हुई बात को सोशल मीडिया पर लीक किया गया, हम उसकी भी निंदा करते हैं।
Recommended Video
The Editors Guild of India has issued a statement pic.twitter.com/mDegUOXEQ2
— Editors Guild of India (@IndEditorsGuild) October 4, 2020
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने यूपी सरकार से मांग करते हुए लिखा है कि आप हाथरस में पत्रकारिता के पक्ष में और रिपोर्टिंग करने का बेहतर माहौल बनाइए।
हालांकि गिल्ड ने ये भी कहा, हस्तक्षेप करने के मामले में हाथरस सबसे बुरा मामला है लेकिन गिल्ड ये भी मानता है कि मीडिया पर ऐसे हमले हाल पिछले महीनों में ट्रेंड का हिस्सा बन गए हैं। कुछ और राज्य भी पत्रकारों के उत्पीड़न में शामिल रहे हैं। गिल्ड इन सभी मामलों की आलोचना करता है और सही कार्रवाई करने की मांग करता है।












Click it and Unblock the Notifications