हाथरस केस पर बीजेपी नेता का विवादित बयान, AAP बोली -सुनकर खौल जाएगा खून

नई दिल्ली। हाथरस केस को लेकर बाराबंकी जिले के भाजपा नेता और नवाबगंज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रंजीत श्रीवास्तव ने विवादित बयान दिया है। रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि, लड़कियां आखिर क्यों घास काटने गन्ने, बाजरे,अरहर और मक्के के खेत में जाती हैं। ऐसी लड़किया गन्ने, बाजरे के खेत में ही मिलती है, जंगल और नाले में मिलती है। उनका कहना है कि ऐसी लड़कियों के मामले में उनकी सरकार से अपील है कि फाइल बन्द कर उन्हें मुआवजा ना दे।

hathras incident BJP leader chairman of Nagar Palika Nawabganj Ranjit Srivastava disputed statement

नवाबगंज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रंजीत श्रीवास्तव ने हाथरस वाली घटना पर कहा कि, लड़की का लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था, उसने ही उसे बाजरे के खेत में बुलाया होगा पकड़ ली गई होगी। ऐसी लड़कियां जो मरती हैं , कुछ ही जगहों पर पाई जाती हैं। ये गन्ने, बाजरे के खेत में ही मिलती है, जंगल और नाले में मिलती है। कभी धान या गेंहू और अन्य फसलों के खेतों में क्यों नहीं मिलती हैं। व्हाट्सऐप पर इसे लेकर मैसेज चल रहे हैं।

रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि, ये घटनाएं ऐसी जगहों पर ही क्यों होती हैं, जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि, वो दिन न आने दे कि लड़की पैदा होते ही मार दी जाए या सती प्रथा शुरू कर दी जाए। उन्होंने हाथरस घटना को लेकर कहा कि, सीबीआई जांच हो गई है, लड़के निर्दोष हैं। उन्हें छोड़ा जाएं। अगर मान वे लड़के जांच में निर्दोष पाए जाते हैं तो जेल में बीती उनकी लड़कों की जवानी कौन लौटाएगा? इन्हें मुआवजा कौन देगा।

उनका कहना है कि ऐसी लड़कियों के मामले में उनकी सरकार से अपील है कि फाइल बन्द कर उन्हें मुआवजा न दे। बीजेपी नेता के बयान के बाद विवाद शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी ने नेता का वीडियो शेयर लिखा कि, इस भाजपा नेता के बयान आपका खून खौला देंगे। मामला बढ़ता देख बीजेपी नेता की ओर से सफाई आई है। बीजेपी नेता पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+