हाथरस गैंगरेस केस : 4 आरोपियों पर चलेगा हत्या का मुकदमा: UP ADG

Hathras incident:4 आरोपियों पर चलेगा हत्या का मुकदमा: UP ADG

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। इस घटना के बाद से यूपी की योगी सरकार कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। पहले गैंगरेप, फिर मौत और अब पीड़िता का जबरन अंतिम संस्कार होने के बाद सभी राजनीतिक दल योगी सरकार पर हमलावर हैं। वहीं अब इस संबंध में उत्‍तर प्रदेश के एडजी ने बयान जारी किया है।

adg
उत्‍तर प्रदेश के एजीडी प्रशांत कुमार ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि प्रथमा दृष्‍टया ये घटना 14 सितंबर को हुई थी और शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद 22 सितंबर को, पीड़िता ने खुलासा किया कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। दर्ज किए गए आरोपों के आधार प अब 4 आरोपियों पर भी हत्या का मुकदमा चलेगा। उन्‍होंने बताया कि पीड़िता का कल दिल्ली में निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद, परिवार के सदस्यों की सहमति से और उनकी उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Recommended Video

    Hathras Case के 4 आरोपी, जिनके सिर है दर‍िंदगी करने का गुनाह | वनइंडिया हिंदी
    pic

    बता दें हाथरस गैंगरेप कांड के बाद सोशल मीडिया पर सभी वर्ग के लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक, लोगों ने पीड़िता के लिए शीघ्र न्याय की मांग की है। यह घटना 14 सितंबर को हुई थी। पीड़िता के परिवार के मुताबिक, वह अपनी मां और भाई के साथ खेत में घास काट रही थी। उसका भाई घास के एक बंडल के साथ घर लौट आया, जबकि वह अपनी मां के साथ खेत में रहीपरिजनों के मुताबिक खेत में मां और बेची कुछ दूरी पर घास काट रहे थे, इस दौरान मां को बिल्कुल खबर नहीं हुई कि पीड़िता का अपहरण कर लिया गया है। जब मां उसकी तलाश में कुछ दूर गई तो खेत में उसे अचेत अवस्था में पाया। परिवार ने कहा कि चार से पांच लोगों ने उस पर पीछे से हमला किया, उसे उसके दुपट्टे से बांध दिया और उसे एक बाजरे के खेत में खींच कर ले गए। वहां उन सभी ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। मां ने देखा उसकी गर्दन बुरी तरह जख्मी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+