Hassan Lok sabha Result 2024: स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना 36 हजार वोटों से हारे
Hassan lok sabha Result 2024: कर्नाटक की सबसे हॉट सीट हासन पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है और इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। इस सीट से बीजेपी और जेडीएस की ओर से कथित सेक्स सकैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना और कांग्रेस उम्मीदवार श्रेयर पटेल की आमने-सामने की टक्कर देखने के लिए मिली।
अभी तक के जो आंकड़े सामने है उनके मुताबिक, जेडीएस के प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना को हासन सीट पर हाथ धोना पड़ा है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, प्रज्वल रेवन्ना 36115 वोटों से हार गए है, उन्हें 613718 वोट मिली है। तो वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी श्रेयर पटेल 649833 वोटों से आगे चले रहे है।

आपको बता दें रेवन्ना ने 2019 में हासन से 1.4 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। लेकिन, रेवन्ना के वीडियो मतदान से तीन दिन पहले 23 अप्रैल को सामने आए, जिसका असर अब दिखाई दे रहा है।
खबर के मुताबिक, हसन मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रैल को हसन के सांसद जर्मनी चले गए। आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया और सांसद का पता लगाने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। पुलिस के काफी प्रयासों के बावजूद, वह पकड़ में नहीं आया थे।
हालांकि, श्री गौड़ा और श्री कुमारस्वामी की अपील के बाद, रेवन्ना भारत लौट आया और 31 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे मेडिकल चेक-अप के बाद उसकी रिमांड सुनवाई के लिए कोर्ट ले जाया गया था और पुलिस ने 14 दिनों की हिरासत मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications