हसीन जहां का एक बड़ा आरोप, वायरल की दक्षिण अफ्रीकी महिला से शमी की चैट

नई दिल्ली। मोहम्मद शमी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी पत्नी हसीन जहां ने बीते 6 मार्च को उनकी एक पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा के साथ चैट सार्वजनिक कर उनके ऊपर दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया। शमी अभी इस मुसीबत से निकले ही थे अब हसीन जहां ने एक और महिला के साथ शमी की चैट को सार्वजनिक कर दिया है।

हसीन जहां ने लिखा- ये है मेरे पति की पसंद

हसीन जहां ने लिखा- ये है मेरे पति की पसंद

हसीन जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट से शमी की चैट को सार्वजनिक करते हुए उन पर अब एक दक्षिण अफ्रीकी महिला के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है। हसीन जहां ने शमी की चैट शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे पतिदेव की पसंद, किसी को नहीं छोड़ा। बड़ा इज्ज्तदार है देश का स्टार।'

शमी पर एक और सनसनीखेज आरोप

शमी पर एक और सनसनीखेज आरोप

हसीन जहां ने शमी के ऊपर सिर्फ यही आरोप नहीं लगाया बल्कि उन्होंने यहां तक कहा कि शमी 'काम वाली को भी नहीं छोड़ता था। शेम।' हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस कमेंट को डिलीट कर दिया। इससे पहले हसीन जहां ने अपनी फेसबुक वाल पर कुछ और लड़कियों के साथ भी शमी की चैट को सार्वजनिक किया था। उनमें कई भारतीय लड़कियां भी थी।

बीसीसीआई ने शमी को किया बरी

बीसीसीआई ने शमी को किया बरी

बता दें कि हसीन जहां ने जब शमी पर आरोप लगाया था उसके तुरंत बाद बीसीसीआई ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था। यहां तक की शमी के खिलाफ बीसीसीआई ने फिक्सिंग की जांच भी कराई। लेकिन बीते शुक्रवार को बीसीसीआई ने शमी को पिक्सिंग के आरोपों से बरी करते हुए उन्हें दोबारा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+