हसीन जहां का सनसनीखेज खुलासा, देवर के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे मोहम्मद शमी

Recommended Video

    Mohammad Shami's wife Hasin Jahan says I was forced to sleep with his brother । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इन दिनों अपने पारिवारिक विवाद की वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर एक्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा है। उनकी पत्नी ने अपने शौहर के खिलाफ यौन शोषण, मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने क्रिकेटर पति पर एक के बाद एक सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पाकिस्तानी लड़की के साथ अफेयर, मैच फिक्सिंग और अब एक और आरोप। शमी की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति उन्हें अपने देवर के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे।

    देवर के साथ संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

    देवर के साथ संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

    मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि शमी ने उन्हें अपने भाई के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। उनकी पत्नी ने अपने पति पर देवर के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। वहीं हसीन जहां ने देवर पर रेप का आरोप लगाया है। एफआईआर में शमी के साथ, उनके भाई, उनकी मां, बहन और भाभी के नाम भी शामिल हैं।

    इंटरव्यू में खोले कई राज

    इंटरव्यू में खोले कई राज

    हसीन जहां ने एक न्यूज वेबसाइट के साथ अपने इंटरव्यू में कहा कि शमी ने उन्हें अपने देवर के साथ सोने के लिए मजबूर किया। किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। उन्होंने एक बार फिर से शमी के कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध होने की बात दोहराई और कई सनसनीखेज खुलासे किए। हसीन जहां ने कहा कि उनके साथ मारपीट की जाती थी। सुबह से लेकर रात तक शमी के घरवाले उसे परेशान करते थे। उन्होंने शमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, जिसमें दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, हत्या की कोशिश, धमकी जैसी कई धाराएं लगाई गई हैं।

     पाकिस्तानी लड़की के साथ संबंध

    पाकिस्तानी लड़की के साथ संबंध

    हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पाकिस्तानी लड़की के साथ संबंध है। जहां के मुताबिक पाकिस्तानी लड़की के साथ उसने दुबई में कई बार संबंध बनाए। उसके अलावा वो कई लड़कियों के साथ संबंध बना चुका है। उसने कहा कि मेरे पास इस बात के कई सबूत हैं। जहां ने अपने पति पर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया है।

     शेयर कर दी चैट की स्क्रीनशॉर्ट

    शेयर कर दी चैट की स्क्रीनशॉर्ट

    मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति की दूसरी लड़कियों के साथ चैट की स्क्रीनशॉर्ट फेसबुक पर शेयर कर दी, जिसमें शमी किसी के साथ डबल मिनिंग बातें कर रहे हैं। पत्नी ने आरोप लगाया कि ये चैट शमी के हैं। इस चैट के स्क्रीनशॉर्ट शेयर करने के बाद फेसबुक ने उनके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। इस बात को लेकर जहां फेसबुक से भी नाराज दिखी।

    मॉडल और चीयरलीडर रह चुकी हैं हसीन जहां

    मॉडल और चीयरलीडर रह चुकी हैं हसीन जहां

    शमी की पत्नी हसीन जहां मॉडल रह चुकी है। कोलकाता में उनके पिता का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। स्टार्स अनफोल्डेड डॉट कॉम की माने तो हसीन जहां हमेशा से ही मॉडलिंग को अपना करियर बनाना चाहती थीं। वो कोलकाता नाइटराइट्स की चीयरलीडर भी रह चुकी हैं और आईपीएल मैच के दौरान उनकी मुलाकात मोहम्मद शमी से हुई। दो सालों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद हसीना को अपना करियर छोड़ना पड़ा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+