सपना चौधरी ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, इन दो लाइनों ने जीता फैन्स का दिल

नई दिल्ली: मशहूर हरियाणवी सिंगर और बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी सपना चौधरी हाल ही में मां बनी थीं। अब उन्होंने अपने बेटे के साथ पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस फोटो में सपना के बेटे का चेहरा तो नहीं दिख रहा, लेकिन वो उसे अपनी बाहों में लिए हुए हैं। सपना के फोटो डालते ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उनके फैन्स मां और बेटे को लगातार दुआएं दे रहे हैं।

कैप्शन में लिखी ये बात

कैप्शन में लिखी ये बात

इंस्टाग्राम पर शेयर फोटो में सपना अपने बच्चे को हाथों में थामे हुए हैं। साथ ही उसका सिर सपना के कंधे पर है। जिस वजह से उसकी शक्ल नहीं दिखाई दे रही है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- "हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है...बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा"। बेटे के साथ पहली फोटो आते ही वो वायरल हो गई। उस पर सात घंटे के अंदर ही 1.5 लाख से ज्यादा लाइक और हजारों कमेंट आ गए।

कौन हैं सपना के पति?

कौन हैं सपना के पति?

सपना चौधरी अपनी निजी जिंदगी काफी सीक्रेट रखती हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी में वीर साहू से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना की शादी कोर्ट मैरिज हुई थी। उनके पति भी हरियाणा और पंजाब के मशहूर सिंगर हैं। सपना की मां के मुताबिक वीर के फूफाजी का निधन हो गया था, जिस वजह से सपना ने शादी की बात सार्वजनिक नहीं की। वीर और सपना एक दूसरे को चार साल से जानते थे। वीर MBBS की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन उन्होंने सिंगिंग और एक्टिंग के लिए उसे छोड़ दिया था।

मां बनने पर हुईं थी ट्रोल

मां बनने पर हुईं थी ट्रोल

वीर और सपना की शादी की पुख्ता खबर सामने नहीं आई थी। इस बीच अक्टूबर में सपना के मां बनने की खबर आई। जिस पर कुछ यूजर्स ने दोनों को ट्रोल करने की कोशिश की। इस दौरान सपना के पति ट्रोलर्स पर भड़क गए थे। साथ ही उन्हें निजी जिंदगी में दखल नहीं देने की सलाह दी। हाल ही में सपना ने भी एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। सपना के मुताबिक इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए वेडिंग सीजन बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अगर शादी में 50 लोगों को जाने की इजाजत मिलेगी, तो इवेंट मैनेजमेंट वाले कैसे कमाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+