अब आंख मारकर सपना चौधरी ने ढाया कहर, VIDEO देखकर छूटेंगे पसीने!
सपना चौधरी का अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सर्दी के मौसम में गर्मी को बढ़ा दिया है।
नई दिल्ली। अपने डांस के जरिए वेस्ट यूपी से लेकर हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान तक धमाल मचाने वाली मशहूर डांसर सपना चौधरी के वीडियो जब भी आते हैं, इंटरनेट पर हंगामा मचा देते हैं। अपने डांस से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाने वालीं सपना चौधरी का अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सर्दी के मौसम में गर्मी को बढ़ा दिया है। इस वीडियो को सपना का अभी तक का सबसे क्यूट अंदाज वाला वीडियो कहा जा रहा है। पीले रंग के स्वेटर में दिख रहीं सपना चौधरी के इस वीडियो को देखकर आप भी 'घायल' हुए बिना नहीं रह पाएंगे। (वीडियो: खबर की आखिरी स्लाइड में)

चंद मिनटों में वीडियो ने मचाया तहलका
दरअसल, सपना चौधरी इन दिनों अपने एक शो के लिए बिहार गई हुई हैं। वहां से सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना सर्दी से कांपते हुए नजर आ रही हैं। पीले रंग का स्वेटर पहने सपना चौधरी ने इस वीडियो में बेहद क्यूट अंदाज में आंख भी मारी है। सपना के इस वीडियो को उनके एक फैंस क्लब ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर आते ही वीडियो चंद मिनटों में वायरल हो गया है।

सपना के शो में हंगामा
आपको बता दें कि सपना चौधरी दो दिन के कार्यक्रम के लिए इन दिनों बिहार गई हुई हैं। गुरुवार को सपना चौधरी के लाइव डांस शो में उस वक्त हंगामा मच गया, जब उन्हें देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में एक युवक की मौत होने की खबर भी सामने आ रही है। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। मामला बिहार के बेगुसराय जिले का है, जहां सपना चौधरी छठ महापर्व पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपना शो कर रहीं थी। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में लाखों की संख्या में भीड़ जमा थी।

लाइव शो में टूटे बैरिकेडिंग, बेकाबू हुई भीड़
जानकारी के मुताबिक, छठ महापर्व के अवसर पर बिहार के बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के भरौल इलाके में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सपना चौधरी का भी डांस शो रखा गया था। सपना चौधरी की झलक पाने के लिए लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी। सपना चौधरी जैसे ही स्टेज पर पहुंची तो उन्हें देखने के लिए भीड़ आगे की ओर बढ़ी। इसके बाद जब सपना चौधरी का डांस शो शुरू हुआ तो भीड़ बेकाबू हो गई और बैरिकेटिंग तोड़कर स्टेज की तरफ बढ़ने लगी।
साजन कुमार नामक युवक की मौत
भीड़ को बेकाबू होते देख पुलिस भी हरकत में आ गई और लोगों को रोकने की कोशिश की। भीड़ जब नहीं रुकी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर मची अफरातफरी से पंडाल भी नीचे गिर गया। पुलिस की लाठियों से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे और इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि भगदड़ में एक युवक की भी मौत हो गई है। मृतक युवक का नाम साजन कुमार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications