VIDEO: आ गया सपना चौधरी की फिल्म का टीजर, देखकर कहेंगे 'छोरी छा गई'

सपना चौधरी की फिल्म के टीजर ने आते ही हंगामा मचा दिया है। आप भी देखिए उनकी फिल्म का टीजर।

नई दिल्ली। हरियाणा के लाखों दिलों की धड़कन और अपने डांस के जरिए दिल्ली, राजस्थान से लेकर वेस्ट यूपी तक गर्दा उड़ाने वाली मशहूर डांसर सपना चौधरी ने धमाकेदार अंदाज में फिल्मों में भी कदम रख दिया है। सपना चौधरी की आने वाली फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' का टीजर मंगलवार को रिलीज हो गया। फिल्म के टीजर ने आते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। दो दिन के भीतर ही उनके वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। फिल्म में सपना चौधरी जबरदस्त एक्शन में नजर आ रही हैं। ये पहला मौका है जब उनके चाहने वाले उन्हें बड़े पर्दे पर देखेंगे। (वीडियो: खबर के अंत में)

फिल्म में सपना के अलावा कौन-कौन

फिल्म में सपना के अलावा कौन-कौन

फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में सपना चौधरी के अलावा नील मोटवानी, विक्रांत आनंद, टीवी एक्टर जुबैर खान और एक्ट्रेस अंजू जाधव भी हैं। फिल्म के निर्माता जोयाल डेनियल हैं और हादी अली ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म के टीजर को देखकर लगता है कि इसमें उनके बचपन की कुछ कहानियों को भी दिखाया गया है। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर महीने के आखिर में खत्म हुई थी। सपना चौधरी के फैंस को इस फिल्म में भी एक अलग अंदाज में उनके डांस के लटके-झटके देखने को मिलेंगे।

क्या है फिल्म की कहानी

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म के अंदर चार दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है। चारों दोस्त अपनी लाइफ में कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं लेकिन उनकी किस्मत उन्हें कहीं और ही ले जाती है। चारों के रास्ते में काफी मुश्किलें भी आती हैं। फिल्म के टीजर में पहले सपना चौधरी एक कॉलेज गर्ल के रूप में नजर आती हैं और उसके बाद पुलिस अफसर की भूमिका में। सपना चौधरी इससे पहले अपने डांस शो के अलावा कई म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी हैं, लेकिन फिल्म में पहली बार दर्शक उन्हें देखेंगे। फिल्म की रिलीज डेट का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

यूपी, दिल्ली से लेकर बिहार तक सपना का जलवा

आपको बता दें कि सपना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो और फोटो चंद मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं। यूपी, हरियाणा और दिल्ली के अलावा बिहार तक सपना चौधरी के फैंस की संख्या लाखों में है। पिछले दिनों सपना चौधरी बिहार के बेगुसराय में एक डांस प्रोग्राम करने गई थीं, जहां उनकी एक झलक देखने के लिए भगदड़ मच गई थी। बेकाबू भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और इसी हंगामे में एक युवक की मौत भी हो गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+