VIDEO: पल्लू ढककर गाय को चारा देने गई दो बहुएं, वीडियो ने मचाया तहलका

हरियाणवी गाने पर किए गए दोनों बहुओं के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। हरियाणा के एक गांव में सुबह का वक्त है। चमकीली धूप खिली हुई है और आंगन में दो गाय बंधी हैं, तभी सिर पर जानवरों का चारा लेकर और चेहरे को घूंघट से ढके दो बहुएं आंगन में प्रवेश करती हैं। आंगन में बंधी दोनों गायों के सामने चारा रखने के बाद दोनों बहुएं इशारों-इशारों में कुछ बात करती हैं और उसके बाद शुरू होता है दोनों बहुओं का डांस। हरियाणवी गाने पर किए गए दोनों बहुओं के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (वीडियो: खबर की आखिरी स्लाइड में)

सोशल मीडिया पर हिट हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर हिट हुआ वीडियो

दोनों बहुओं का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है। इस वीडियो को अलका म्यूजिक नामक कंपनी ने यूट्यूब पर अपलोड किया है। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर अभी तक 2,817,390 (अट्ठाइस लाख, सत्रह हजार, तीन सौ नब्बे) लोग देख चुके हैं। इससे पहले भी इस यूट्यूब चैनल के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।

सपना के बाद इन बहुओं का धमाल

सपना के बाद इन बहुओं का धमाल

आपको बता दें कि हरियाणा में रागनी और लोकगीतों पर डांस को काफी पसंद किया जाता है। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का डांस आपने कई बार देखा भी होगा। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक अपने डांस से धूम मचाने वाली सपना चौधरी जिस समय रिएलिटी शो बिग बॉस में व्यस्त थीं, उस समय उनके डांस शो के वीडियो काफी वायरल हुए थे।

पहले भी वायरल हुआ है वीडियो

सपना चौधरी के अलावा ऐसे कई डांसर हैं, जो बेशक उनके जैसी सुर्खियां ना बटोर पाई हों, लेकिन डांस में ये किसी से कम नहीं हैं। सपना चौधरी जब बिग बॉस में थी तो इस तरह के वीडियो काफी वायरल हुए थे। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें हरियाणा के एक गांव में दो बहुएं अपने घर की छत पर जाकर धमाल मचा रही हैं।

ये भी देखें- VIDEO: सपना चौधरी को भीड़ में से शख्स ने दी चुनौती, डांस ऐसा कि पकड़ लेंगे पेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+