शादी से पहले करवाना होगा HIV टेस्ट, फरमान जारी
नयी दिल्ली। एड्स जैसे लाइलाज बीमारी के बढ़ते मामले को देखते हुए हरियाणा के गांव ने फरमान जारी किया है। पंचायत ने फरमान जारी करते हुए गांव के लोगों से अनुरोध किया है कि वो शादी से पहले अपना एचआईवी टेस्ट करवाएं।

एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हरियाणा के इस गांव ने सभी संभावित दूल्हा और दुल्हनों को शादी करने से पहले एचआईवी जांच कराने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है। हरियाणा के भिवानी के चांदनी गांव ने एड्स के बढ़ते मामले को देखते हुए गांव ने ये पहल की है। उनका मानना है कि इससे भविष्य की पीढ़ियों में इसके प्रसार को रोका जा सकता है।
गांव के लोग पंचायत के इस फैसले से खुश हैं और खुशी-खुशी इस फैसले को मानने को तैयार हैं। गांव के लोगों का कहना है कि इस पहल से गांव के लोग इस घातक बीमारी से बच सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications