एक बाबा की घटिया करतूत- दो बहनों को बंधक बनाकर करता था छेड़खानी, जबरदस्ती इधर-उधर छूता था उन्हें
चंडीगढ़। हरियाणा के जिंद में एक और बाबा की काली करतूत सामने अई है। यहां पर डेरा के एक बाबा पर दो नाबालिग बहनों को बंधक बनाने, छेड़खानी करने और जबरदस्ती करने का गंभीर आरोप लगा है। दोनों बहनों ने बताया है कि बाबा ने उनपर भूत-प्रेत का साया बताकर इलाज के नाम पर बंधक बना लिया। वो उनके साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती करता था। पीडि़त बहनों ने बताया कि वो उन्हें 10वीं की परीक्षा पास कराने का झांसा देता था। पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है, अगर सुलह नहीं होता है फिर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों के साथ महिला थाना पहुंचीं दोनों बहनों ने बताया कि वे 10वीं कक्षा में पढ़ती हैं और लगातार दो साल से फेल हो रही हैं। कुछ दिन पहले रिश्ते में मामा लगने वाले एक व्यक्ति उनके घर आया और परिजनों से कहा कि इनको किसी ने कुछ ऐसी चीज खिला दी है। इससे उन पर भूत-प्रेत का साया आ गया है। सिल्लाखेड़ी में एक बाबा हैं, वह भूत-प्रेत निकाल देंगे और 10वीं में पास भी करा देंगे। वह भी उसी बाबा के डेरे पर रहता है। लड़कियों ने बताया कि इसके बाद परिजन उनको लेकर सिल्लाखेड़ी में बाबा के डेरे पर गए, जहां बाबा ने फीस के नाम पर 3100 रुपये लिए।
बाद में उनके पिता से करीब 50 हजार रुपये लेने के साथ ही डेरे में आरओ भी लगवा लिया। इस दौरान बड़ी लड़की को तीन-चार दिन डेरे में रखा। बाद में छोटी लड़की को भी डेरे में बुलाकर बंधक बना लिया। लड़कियों ने आरोप लगाया कि डेरा में बाबा व उसके चेले उनके साथ अश्लील हरकतें करते थे। लड़कियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें मारा-पीटा गया। महिला थाना प्रभारी कमलेश ने मामले में पूछताछ के लिए बाबा को बुलाया। सोमवार दोपहर बाबा समर्थकों के साथ थाना पहुंचा। थाने में ही बाबा के समर्थकों व पीडि़त परिवार के लोगों के बीच खूब नोक-झोंक भी हुई।












Click it and Unblock the Notifications