युवक ने पति को भेजा उसी की पत्नी का अश्लील वीडियो, फिर हुआ खौफनाक खुलासा

यमुनागर: हरियाणा के यमुनानगर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना का खुलासा एक वीडियो के जरिए हुआ है। दरअसल शादी के बाद ससुराल पहुंची नवविवाहिता के पति को एक युवक ने उसी की पत्नी का अश्लील वीडियो भेजा। जब पति ने अपनी पत्नी से पूछा तो नवविवाहिता ने बताया कि युवक वीडियो दिखाकर दो साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

ससुराल वालों ने नवविवाहिता को रखने से किया इनकार

ससुराल वालों ने नवविवाहिता को रखने से किया इनकार

मामला सामने आने के बाद ससुराल वालों ने नवविवाहिता को उसके मायके भिजवा दिया है। जिसके बाद परिवार वालों ने इस घटना की शिकायत थाना छप्पर में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कोर्ट ने भी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शादी 23 दिसंबर को ही हुई है।

शादी के दो दिन बाद पति को भेजा अश्लील वीडियो

शादी के दो दिन बाद पति को भेजा अश्लील वीडियो

पीड़िता की शादी 23 दिसंबर को शाहबाद में हुई थी। शादी के दो दिन बाद लवाना निवासी रविंद्र कुमार ने उसके पति के मोबाइल पर उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो भेज दिया। अश्लील वीडियो देखने के बाद पति के भी होश उड़ गए। इसके बाद उसने इस संबंध में पत्नी से बात की तो पूरा का पूरा माजरा सामने आ गया। इसके बाद ससुराल वालों ने विवाहिता के घर वालों को बुलाकर इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद दोनों पक्षों में पंचायत बैठी लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। लड़के के परिवार वाले युवती को रखने के लिए तैयार नहीं हुए।

मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

पुलिस में दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि आरोपी रविंद्र का उसके गांव में आना जाना था। इसी बीच उसकी मुलाकात हुई और रविंद्र ने मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में उसी वीडियो के आधार पर आरोपी दो साल से युवती के सात संबंध बनाता रहा। शादी के बाद जब युवती ने संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+