कुरूक्षेत्र का रण बनी हरियाणा की चुनावी महाभारत, कांडा पर फेंके गए पत्थर
सिरसा, हरियाणा। हरियाणा का हाई वोल्टेज मुकाबला में अब वाकई महाभारत के रणक्षेत्र में तब्दील होता दिख रहा है। कुरूक्षेत्र में बदले सिरसा, रोहतक, हिसार, सोनपत में सुबह से ही हिंसा और मारपीट की खबरें आ रही हैं।

कांडा की कार पर चलाए पत्थर
मामला तब बढ़ गया जब हरियाणा लोकहित पार्टी के चीफ गोपाल कांडा की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। खबरों की मानें तो कांडा ने आईएनएलडी के सिरसा प्रत्याशी एम एल सिंगला के भाई, ओम प्रकाश सिंगला को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हुई।
मामले को शांत कराने के लिए पुलिस बल का भी प्रयोग किया गया।पुलिस ने घटनास्थल से हथियारों से भरा एक वाहन भी जब्त किया।
भाजपा समर्थकों ने की फायरिंग
वहीं भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेटिया के एक समर्थक ने संदीप चयाल पर फायरिंग की जिसमें वे बाल बाल बचे। उन्हें फौरन इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।
बूथ कैप्चरिंग पर बवाल
रोहतक के मदीना में एक बूथ पर बोगस वोटिंग को लेकर कांग्रेस और आईएनएलडी के समर्थक जमकर भिड़े। इसके बाद बूथ पर वोटिंग रद्द करा दी गई। वहीं हिसार में भी बूथ कैप्चरिंग की घटनाओं पर समर्थक भिड़े।












Click it and Unblock the Notifications