टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी ने दफ्तर में घुस सीनियर मैनेजर को गोली मारी, मौत

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद बाटा-हार्डवेयर चौक स्थित टाटा स्टील कंपनी से चार महीने पहले नौकरी से निकाले गए कर्मचारी ने कथित तौर पर सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अरिंदम पाल मूलरूप से कोलकाता के रहने वाले थे और यहां सैनिक कॉलोनी में परिवार सहित रहते थे। शुक्रवार दोपहर उनको पांच गोलियां मारी गईं। साथी कर्मचारी उन्हें लेकर अस्पताल के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। साथी उन्हें लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने अरिंदम को मृत घोषित कर दिया।

v

हत्या का आरोप विश्वास पांडे नाम के शख्स पर है, जो पहले इस प्लांट में एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करता था। उसके खराब व्यवहार के चलते कंपनी ने विभागीय जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट सीनियर मैनेजर अरिंदम पाल ने की थी। इसके बाद विश्वास को नौकरी से निकाल दिया गया था। माना जा रहा है इसी का बदला लेने के लिए पांडे ने अरिंदम पर गोलियां चला उनकी हत्या कर दी। गोली मारने के बाद पांडे फरार हो गया।

Haryana: Tata Steel Manager shot dead by former employee in Faridabad

कत्ल के चश्मदीदों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अरिंदम एक अन्य कर्मचारी से माल से लदी गाड़ियों को रवाना करने को लेकर बात करने के लिए मुख्य बिल्डिंग के बाहर आए थे। भोजन का समय होने की वजह से दफ्तर में कुछ लोग लंच करने गये हुए थे। इसी दौरान विश्वास पांडेय अंदर दाखिल हुआ और पिस्टल निकालकर अरिंदम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। अरिंदम ने बचने की कोशिश की लेकिन जब तक वो भाग पाते उनको कई गोली मार दी गई। विश्वास फायरिंग करता हुआ फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+