पत्नी से विवाद के बाद 3 बच्चों को जहर देकर मार डाला पति, फिर की खुदकुशी
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के दुदवा गांव में पत्नी से अनबन के चलते एक पति ने अपने तीन बच्चों को जहर देकर मारा डाला। उसके बाद खुद सुसाइड कर लिया। सभी की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी लेकिन खुलासा सोमवार को उस वक्त हुआ जब बच्चे स्कूल नहीं जा रहे थे तो स्कूल से टीचर ने दूसरे बच्चे को घर भेजा।

घर का दरवाजा खोला गया तो अंदर से बदबू आई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़ी हुई हालत में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक दुदवा गांव में रह रहे महेंद्र (45) का अपनी पत्नी से विवाद हो रखा था।
इस वजह से पत्नी लगभग 2 महीने से यूपी में अपने मायके चली गई थी। घर में महेंद्र के तीन बच्चे समीर (11), सोनिया (9) और राज (6) थे। पिछले कई दिन से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे थे। स्कूल टीचर ने दूसरे बच्चे को देखने के लिए घर भेजा। महेंद्र के घर का दरवाजा खोला गया तो अंदर से बदबू आती मिली, इसके बाद कमरे में देखा तो चारों के शव पड़े थे। महेंद्र ने तीनों को जहर देकर फिर खुद सुसाइड कर लिया था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।












Click it and Unblock the Notifications