हरियाणा की बेटी ने यूक्रेन छोड़ने से किया इनकार, बोली-युद्ध में गए हाउस ऑनर के परिवार को अकेला नहीं छोड़ सकती

नई दिल्ली, 27 फरवरी: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही युद्ध में हजारों भारतीय स्टूडेंट यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं। भारत सरकार उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए कोशिशें कर रही है। भारतीय बच्चे भी यूक्रेन जल्द से जल्द छोड़ने की कोशिश कर रहे है, लेकिन यूक्रेन में मेडिसिन की पढ़ाई कर रही हरियाणा की 17 साल की लड़की नेहा ने वापस भारत आने से इनकार कर दिया है। एक यूक्रेनी परिवार से साथ बतौर पेईंग गेस्ट रह रही नेहा ने मुश्किल घड़ी में उस परिवार के साथ रहने का फैसला किया है।

नेहा ने मुश्किल वक्त में साथ रहने का किया फैसला

नेहा ने मुश्किल वक्त में साथ रहने का किया फैसला

द ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक दरअसल नेहा जिस घर में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही है उसका मालिक रूस के साथ चल रहे युद्ध में स्वेच्छा से यूक्रेनी सेना में अपने देश की सेवा करने के लिए शामिल हो गया है। ऐसे में नेहा ने उस सैनिक के तीन बच्चों और उसकी पत्नी का ख्याल रखने के लिए वापस भारत लौटने से इनकार कर दिया है। हरिणाया के चरखी दादरी की रहने वाली एक टीचर की बेटी नेहा ने अपनी मां से कहा है कि, मैं रहूं या न रहूं, लेकिन मैं इन बच्चों और उनकी मां को ऐसी स्थिति में नहीं छोड़ूगीं।

परिवार के साथ किराए पर रह रही थी नेहा

परिवार के साथ किराए पर रह रही थी नेहा

नेहा के पिता आर्मी में थे, कुछ साल पहले वे नहीं रहे, पिछले साल नेहा ने यूक्रेन के एक मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। फिलहाल हरियाणा की रहने वाली 17 साल की नेहा अपने हाउस ऑनर की पत्नी और उसके तीन बच्चों के साथ बंकर में रह रही है। घर पर हुआ बातचीत में नेहा ने बताया कि, हम बाहर धमाकों की आवाज सुनते रहते हैं, लेकिन हम अभी तक ठीक हैं। एमबीबीएस की छात्रा नेहा ने यूक्रेन की राजधानी कीव में एक कंस्ट्रक्शन इंजीनियर के घर में एक कमरा किराए पर लिया था, क्योंकि उसे हॉस्टल नहीं मिल था।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: यूक्रेन में फंसे Indian Students पहुंचे देश, बताई आपबीती | वनइंडिया हिंदी
    मां ने की समझाने की कोशिश

    मां ने की समझाने की कोशिश

    नेहा की मां की करीबी दोस्त सविता जाखड़ ने कहा, 'नेहा को घर के मालिक के बच्चों से लगाव हो गया है। नेहा को युद्ध के चलते देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। नेहा की माँ ने अपनी बेटी को की व्यवस्था कर दी थी। नेहा को रोमानिया जाने का मौक मिल गया था, लेकिन उसने इस नाजुक मोड़ पर उस परिवार के साथ रहने का फैसला किया और उनका साथ छोड़ने से इनकार कर दिया। सविता एक शिक्षिका, जो हरियाणा के झज्जर जिले के झांसवा गाँव की हैं, अब एक फ्रांसीसी नागरिक है जो वर्तमान में कोपेनहेगन डेनमार्क में रहती हैं।

    नेहा की मां की दोस्त ने शेयर की ये स्टोरी

    नेहा की मां की दोस्त ने शेयर की ये स्टोरी

    सविता ने फेसबुक पर लिखा कि, सुबह के चार बजने वाले हैं, अजीब सी बेचैनी है, पूरी रात नींद नहीं आई। बेहद करीबी दोस्त की 17 साल की बेटी कीव में फंसी हुई है, बैचलर करने गई थी। हॉस्टल मे जगह नहीं मिली थी, इसलिए तीन बच्चों वाले एक प्यारे से परिवार के साथ एक कमरा किराए पर लेकर रहती थी। परसों बच्चों के पिता ने आर्मी ज्वाइन कर ली, तीन बच्चों के साथ मां एक बंकर मे है। मेरी दोस्त की बेटी भी उनके साथ है। मेरी दोस्त ने बड़ी मुश्किल से एम्बेसी से कॉन्टैक्ट करके वहां से निकलवाने की कोशिश की, लेकिन लड़की उन तीन बच्चों और उनकी मां को ऐसे मुश्किल वक्त में अकेला छोड़के वापस नहीं आना चाहती है।

    नेहा को अपनी मां से अधिक चिंता उन बच्चों की मां की है

    नेहा को अपनी मां से अधिक चिंता उन बच्चों की मां की है

    सविता ने आगे लिखा कि, मां की लाख कोशिशों के बावजूद लड़की युद्ध खत्म होने तक वहीं रुकने की जिद पर अड़ी है। मैं सोच रही हूं वो क्या है जो उस बच्ची को ऐसे मुश्किल वक्त में भी उस परिवार के साथ खड़े होने का हौंसला दे रहा है? उसे पता है कि ऐसे में उसकी जान भी जा सकती है लेकिन उसे अपनी जान कि बजाय उन तीन छोटे बच्चों की जान कि ज्यादा परवाह है...उसे अपनी मां की बजाय उस मां की ज्यादा चिंता है जो वहां अपने बच्चों के साथ अकेली है!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+