जेल की पहली तस्‍वीर: सलाखों के पीछे जमीन पर बैठकर ऐसे गम में डूबी है हनीप्रीत

Recommended Video

    Honeypreet जेल में सलाखों के पीछे गम में डूबी, होगा नार्कों टेस्ट । वनइंडिया हिंदी

    पंचकूला। हरियाणा पुलिस राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रहा रही है। पंचकूला के पुलिस एएस चावला ने बताया कि हनीप्रीत पूछताछ के दौरान पुलिस अधिकारियों का सहयोग नहीं कर रही है और जो वह बातें बता रही हैं उसपर अधिकारियों को भरोसा नहीं हो रहा है। ऐसे में हम अब हनीप्रीत का नार्को टेस्ट कराने के बारे में सोच रहे हैं।

    बढ़ सकती है हनीप्रीत की रिमांड

    बढ़ सकती है हनीप्रीत की रिमांड

    बता दें कि हनीप्रीत को कोर्ट ने छड दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है लेकिन हनीप्रीत की तरफ से जांच में सहयोग न मिलने के कारण हरियाणा पुलिस अगली सुनवाई पर हनीप्रीत की रिमांड को बढ़ाने की मांग करेगी। हनीप्रीत की रिमांड बढ़ने के बाद पुलिस उसका नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। पुलिस नार्को टेस्ट के लिए जल्द ही पंचकूला कोर्ट में याचिका दाखिल करेगी।

    हनीप्रीत ने इस्तेमाल किए 17 सिम कार्ड

    हनीप्रीत ने इस्तेमाल किए 17 सिम कार्ड

    हनीप्रीत से पूछताछ की जिम्मेदारी आईजी ममता सिंह को सौंपी गई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि हनीप्रीत ने फरार होने के बाद अपने करीबियों से बात करने के लिए कुल 17 सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था जिसमें से तीन विदेशी सिम कार्ड थे। पुलिस का कहना है कि हनीप्रीत बार बार अपने बयान को बदल रही है। वो अपने बयानों से पुलिस को गुमराह करना चाहती है इसलिए उसका नार्को टेस्ट करवाना जरूरी है।

    हनीप्रीत का कैसे मिला सुराग

    हनीप्रीत का कैसे मिला सुराग

    पुलिस ने बताया कि हनीप्रीत की गिरफ्तारी से पहले हनीप्रीत के एक करीबी शख्स की गिरफ्तारी की गई थी। इसी ने बताया कि हनीप्रीत बठिंडा में एक महिला के घर छुपी हुई है। बता दें कि हनीप्रीत पर राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद पंचकूला में दंगे करवाने और राष्ट्रद्रोह समेत कई संगीन आरोप हैं। ये भी पढ़ें- हनीप्रीत ने ही करवाया था पंचकूला में दंगा, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+