गुलाबी, केसरिया, पीले रंग में भीगी हरियाणा की पार्टियां

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)। हरियाणा में चुनाव का बुखार अब चढ़ चुका है और इसके साथ ही कांग्रेस, इनेलो, भाजपा और दूसरे दलों ने कुछ खास रंगों को अपना साथ जोड़ लिया है। यह नहीं,चाहे पगड़ी हो, दुपट्टा, पटका या जैकेट और कुर्ता और यहां तक कि अपने वाहनों को भी विभिन्न पार्टियों के नेता अपनी पार्टी के रंग में भिगों चुके हैं। हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार केवल तिवारी कहते हैं कि राज्य चुनाव का यह नया अंदाज है। पहले कभी नहीं देखा गया कि दल किसी खास रंग को लेकर इतने गंभीर हों। इस बार कांग्रेस की राज्य में हालत इतनी मजबूत नहीं है लेकिन फिर भी कांग्रेस यही कह रही है कि हरियाणा में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

Haryana parties adopting various colors for campaigning

गुलाबी रंग कांग्रेस का

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस ने अपना रंग गुलाबी तय किया है। हुड्डा खुद भी हर राजनीतिक कार्यक्रम में गुलाबी पगड़ी बांधना पसंद करते हैं। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा को हर क्षेत्र में नंबर- एक बनाया है। कांग्रेस चुनाव में जीतेगी और तीसरी बार सरकार बनाएगी।

उधर,हरियाणा की मुख्य विपक्षी इनेलो को हरा रंग पसंद है। उसका झंडा हरा है और उसके नेता हरे रंग की पगड़ी को तवज्जो देते हैं तो हजकां नेता कुलदीप बिश्नोई पीले रंग को अधिक तव्वजो देते हैं। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 15 अक्तूबर को मतदान कराया जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+