अब आपके बच्चे भी बन सकेंगे ''Google Boy''

Haryana: Now your child can become google boy
पानीपत। दुनिया के सारे माता-पिता की ख्वाहिश होती है उनके बच्चे पढ़ाई में अब्बल आएं, दुनिया में उनका नाम रोशन करें, जल्द ही गूगल ब्वॉय 'कौटिल्य' पेरेंटस की इन ख्वाहिशों को पंख लगाने जा रहा है। कौटिल्य अब बच्चों की क्लास लेगा। यह वही गूगल ब्वॉय हैं जिसने कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के सारे सवालों के जवाब पलक झपकते ही दिए थे। अब गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित पंचकूला में अपनी उम्र के बच्चों को पढ़ाने का काम करेगा। इतना ही नहीं हर चीज को याद रखने के भी 'स्पेशल शॉर्ट' कट्स टिप्स देगा।

दरअसल, कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा पंचकूला में गूगल ब्वॉय कौटिल्य के नाम से 'पंचकूला' में गूगल ब्वॉय 'एकेडमी फॉर एक्सीलेंस' खोलने जा रहे हैं। इसके लिए सेक्टर-5 के मनसा देवी कांप्लेक्स में जगह भी मिल गई है। एकेडमी के नाम से होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। जुलाई में एकेडमी में दाखिले शुरू हो जाएंगे। कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा एकेडमी को चलाएंगे और खुद कौटिल्य के लेक्चर भी कराए जाएंगे। एकेडमी में बच्चों में छिपी क्षमता को निखारने का काम होगा। पिता सतीश के मुताबिक हर बच्चे में एक कौटिल्य है। जरूरत है तो बस उसे परखने की।

टेस्ट के आधार पर होगा एडमीशन

एकेडमी में दाखिले के लिए बच्चों को एक टेस्ट और फिर कोर्स से गुजरना होगा। उनका आईक्यू क्षमता और अभिरुचि की परख के बाद उन्हें दाखिला दिया जाएगा। इस दौरान यदि यह लगता है कि बच्चा चल नहीं पाएगा तो उसका समय बर्बाद नहीं किया जाएगा।कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा के मुताबिक 'कौटिल्य' की एकेडमी में जुलाई से दाखिले होंगे। एकेडमी में डेक्लामेशन, डिबेट, कैलीग्राफी, रिजनिंग, एस्ट्रॉनामी, सैटेलाइट साइंस स्टडीड, जियोग्राफी, मैथेमेटिक्स फंडामेंटल, इंग्लिश ग्रामर, हिंदी व्याकरण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े कोर्स होंगे। बताया कि एकेडमी में स्कूली पाठ्यक्रम की कोचिंग सरीखी पढ़ाई नहीं कराई जाएगी।

कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा ने बताया कि कौटिल्य अब तक गांव कोहंड स्थित एसडी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। अब उसके सहित स्कूल के पांच विद्यार्थियों को पंचकूला के भवन विद्यालय में दाखिला मिल गया है।

कौटिल्य की एक झलक इस वीडियो में-

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/oVPBG6HH2wg?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+