हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा ने नगर निगम की पांचों सीटें जीतीं

चंडीगढ़। हरियाणा में 5 नगर निगम और 2 नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव भाजपा ने भारी जीत हसिल की है। 16 दिसंबर को 5 नगर निगम और 2 नगर पालिका के लिए हुए चुनाव की बुधवार को हो रही मतगणना में नगर निगम की पांच सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीत चुके हैं। दोनों नगर पालिकाओं पर भी भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। मेयर की पांचों सीटें भाजपा के खाते में आई हैं। वहीं वार्ड में भाजपा और निर्दलीयों का दबदबा है।

चंडीगढ़। हरियाणा में 5 नगर निगम और 2 नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव भाजपा का दबदबा बना हुआ है। 16 दिसंबर को 5 नगर निगम और 2 नगर पालिका के लिए हुए चुनाव की बुधवार को मतगणना हो रही है। मेयर की पांचों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं दोनों नगर पालिकाओं पर भी भाजपा की बढ़त है। जिन पांच नगर निगमों के लिए मतदान हुआ, उनमें- हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर हैं। फतेहाबाद में जाखल मंडी और कैथल में पुंडरी नगरपालिकाओं में चुनाव हुआ हैं। पानीपत नगर निगम मेयर पद की प्रत्याशी अवनीत कौर रिकॉर्ड 74 हजार 940 वोटों से जीता हासिल की है। अवनीत कौर को 1 लाख 26 हजार 321 वोट मिले थे। करनाल में रेणु बाला गुप्ता ने 9348 वोट से जीती हैं। वहीं यमुनानगर में बीजेपी उम्मीदवार मदन चौहान ने 40 हजार 678 वोट से जीत हासिल की है। हिसार में गौतम सरदाना 23 हजार 477 वोट व रोहतक में मनमोहन गोयल 17,124 वोट से आगे चल रहे हैं।

जिन पांच नगर निगमों के लिए मतदान हुआ, उनमें- हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर हैं। फतेहाबाद में जाखल मंडी और कैथल में पुंडरी नगरपालिकाओं में भी चुनाव हुआ हैं। 16 दिसंबर को करीब 70 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव में मेयर, नगरपालिका अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के लिए 734 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।

पानीपत नगर निगम मेयर पद की प्रत्याशी अवनीत कौर रिकॉर्ड 74 हजार 940 वोटों से जीता हासिल की है। करनाल में रेणु बाला गुप्ता ने 9348 वोट से जीती हैं। यमुनानगर में बीजेपी उम्मीदवार मदन चौहान ने 40 हजार 678 वोट से जीत हासिल की है। हिसार से भाजपा मेयर प्रत्याशी गौतम सरदाना ने 27 हजार 938 वोटों से जीत हासिल की। वहीं रोहतक में बीजेपी के मेयर उम्मीदवार मनमोहन गोयल ने 14 हजार से ज्यादा वोट से जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+