छोटी उम्र में बना डाला सोहा अली खान का लाइसेंस, अब दर्ज होगी FIR
हरियाणा के लोकायुक्त जस्टिस एनके अग्रवाल ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने के मामले में सोहा अली खान के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री और मशहूर हीरो सैफ अली खान की छोटी बहन सोहा अली खान के लिए आने वाले दिन परेशानी भरे हो सकते हैं क्योंकि हरियाणा के लोकायुक्त जस्टिस एनके अग्रवाल ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

सोहा अली खान
आपको बता दें कि सोहा अली खान ने 18 साल एक माह की उम्र में यह शस्त्र लाइसेंस बनवाया था, जबकि उनकी पात्रता 21 साल की उम्र में बनती थी।

काले हिरण का शिकार
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंसूर अली खान की सबसे छोटी संतान सोहा ने साल 1996 में गुरुग्राम से यह शस्त्र लाइसेंस बनवाया, जिसका इस्तेमाल उनके पिता नवाब मंसूर अली खान पटौदी समेत छह लोगों ने झज्जर में काले हिरण का शिकार करने में किया था।

साल 2016 में
आपको ये भी बताते चले कि सोहा के खिलाफ साल 2016 में पीपुल्स फार एनीमल के चेयरमैन नरेश कादियान ने शिकायत साल 2016 में की थी, जिस पर अब एक्शन हुआ है।

अगली तारीख 24 जुलाई
लोकायुक्त एन के अग्रवाल ने सुनवाई की अगली तारीख 24 जुलाई को तय की है। साथ ही गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर और आर्म्स लाइसेंसिंग अथॉरिटी को इस मामले में रिपोर्ट सौंपने का भी आदेश दिया है।

तैमूर के लिए जीरो साइज करीना ने बढ़ाया था 18 किलो वजन
तैमूर जब करीना कपूर के गर्भ में था तो जीरो साइज के नाम से फेमस करीना ने बढ़ाया था 18 किलो वजन
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications