हरियाणा में BJP की हैट्रिक, जम्मू कश्मीर में मजबूत विपक्ष, PM मोदी बोले- गीता की धरती पर सत्य, विकास की जीत

हरियाणा और केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आए हैं। हरियाणा में भाजपा की एक बार फिर वापसी हो रही है। जबकि जम्मू कश्मीर में बीजेपी दूसरी बड़ी पार्टी बनी है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री व बीजेपी के दिग्गज नेता नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी। उन्होंने की पार्टी की सफलता का पूरा श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को दिया।

पीएम मोदी ने दावा किया कि भाजपा के सबका साथ सबका विकास की नीति एक बार फिर सही साबित हुई। देश में विकास की रफ्तार के साथ भाजपा की विचारधारा और जनता की एक बार फिर से जीत हुई है। पीएम ने मंच कहा कि ये बीजेपी की नहीं, बल्कि जनता की जीत है। लोगों के एक बार फिर विकास और शांति और स्थिरता के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

PM Modi address on Chunav Results

हरियाणा में जीत के बाद दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में अपना संबोधन देने पीएम मोदी पहुंचे। यहां उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मंच पर पहले से ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। मंचा पर पीए मोदी मोदी के पहुंचे ही नड्डा ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया।

अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि जनता ने बीजेपी पर जो जनता वे विश्वास व्यक्त किया उसका परिणाम ये हुआ की पार्टी को लेकर जो झूठ फैलाया जा रहा उसको नहीं सुना और हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनाई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि जिस तरीके से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रयास किया उससे साबित हो गया कि जनता को बीजेपी को चाहती है।

नड्डा ने कहा कि हरियाणा के नतीजों ने साबित किया है कि मोदी है मुमकिन है। उन्होंने कहा कि हमें ये जानना चाहिए पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में राजनीति को रिवायत को बदल डाला। नड्डा ने कहा, जहां कांग्रेस है, वहां भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद और परिवारवाद है।

वहीं की बीजेपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को सबक सिखा दिया है। उत्तराखंड यूपी में लगातार दूसरी बार, गोवा में भी सरकार बनी और हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनी। पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आप का नाम लिए बिना कहा कि एक 'कट्टर बेईमान पार्टी' बताया और कहा कि इस दल ने सभी 90 सीटों पर लड़ा था और सभी सीटों पर अपनी जमानत जब्त करा ली।

पीएम मोदी ने कहा, हम सबने सुना है, जहां दूध दही खाना वैसा है अपना हरियाणा...हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है, कमल कलम कर दिया है... आज नवरात्रि का छठवां का दिन मां कात्यायनी की आराधना का दिन है। मां शेयर पर सवार होकर कमल को धारण किए हुए हैं, हम सभी को आशीर्वाद दे रही हैं। ऐसे पावन दिन पर हरियाणा में लगातार तीसरी बार कमल खिला है। गीता की धरती पर सत्य, विकास, सुशासन की जीत हुई है। हर जाति वर्ग के लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। जम्मू कश्मीर में दशक बाद शांति पूर्वक चुनाव हुए, वोटों की गिनती हुई, नतीजे आए, ये भारत के संविधान की जीत है, लोकतंत्र की जीत है। जम्मू कश्मीर के लोगों ने एनसी को अधिक सीटें दी हैं, मैं उन्हें भी शुभकामनाएं हैं। वोट शेयर के हिसाब के हिसाब से यहां भी भाजपा सबसे बड़ी बनकर उभरी है। जम्मू कश्मरी और हरियाणा में जीत करने वाले और वहां की जनता को बहुत बहुत बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रयास को नमन किया। उन्होंने हरियाणा की जीत अहम बताया
और कहा की हरियाणा में आज झूट की गुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है। यहां की जनता ने नया इतिहास रच दिया है।

इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "हरियाणा का हृदय से आभार! भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।"

पीएम ने आगे लिखा, "इस महाविजय के लिए अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को भी मेरी बहुत-बहुत बधाई! आपने ना केवल राज्य की जनता-जनार्दन की भरपूर सेवा की है, बल्कि विकास के हमारे एजेंडे को भी उन तक पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि भाजपा को हरियाणा में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।"

वहीं पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर में बीजेपी को प्रदर्शन को लेकर गर्व का अनुभव किया। उन्होंने एक्स पर एक दूसरे पोस्ट में लिखा, "मुझे जम्मू-कश्मीर में भाजपा के प्रदर्शन पर गर्व है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारी पार्टी को वोट दिया और हम पर भरोसा जताया। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हम जम्मू-कश्मीर के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे।' मैं हमारे कार्यकर्ताओं के मेहनती प्रयासों की भी सराहना करता हूं...जम्मू-कश्मीर में ये चुनाव बेहद खास रहे हैं। अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को हटाने के बाद पहली बार आयोजित किया गया और इसमें भारी मतदान हुआ, जिससे लोकतंत्र में लोगों के विश्वास का पता चला। मैं इसके लिए जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक व्यक्ति को बधाई देता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+