नफे सिंह राठी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, गोवा से गिरफ्तार किए गए 2 शूटर, जानें कौन है?
Nafe Singh Rathee Death Case: हरियाणा इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) प्रमुख नफे सिंह राठी हत्याकांड में गोवा से दो शूटर गिरफ्तार किए गए हैं। झज्जर पुलिस ने कहा है कि फिलहाल गोवा से दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। दो और शूटरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।
झज्जर पुलिस ने कहा है कि झज्जर पुलिस और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में सौरव और आशीष नाम के दो शूटरों को गोवा से गिरफ्तार किया गया है।

शूटर्स सौरव और आशीष, दोनों दिल्ली के नांगलोई इलाके के रहने वाले हैं। आशंका जताई जा रही है कि शूटर्स के कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग लिंक हो सकते हैं।
#WATCH | Two accused arrested from Goa in connection with Haryana INLD chief Nafe Singh Rathee murder case were brought to Delhi. https://t.co/Szz6tks3lH pic.twitter.com/ivOZpFhKk1
— ANI (@ANI) March 4, 2024
कैसे की गई थी नफे सिंह राठी की हत्या?
नफे सिंह राठी की हत्या गोली मारकर 25 फरवरी को की गई थी। नफे सिंह राठी फॉर्चूनर कार में सवार होकर जा रहे थे, गाड़ी जैसे ही बराही फाटक के पास पहुंची तो लगभग एक कार में सवार 10 लोगों ने लगातार फायरिंग की दी। हमलावरों ने 40 से 50 राउंड फायरिंग की थी।
मौके पर ही नफे सिंह की मौत हो गई थी। नफे सिंह के अलावा उनके सुरक्षाकर्मी जय किशन की भी मौत हुई थी। इस हत्याकांड की जिम्मदारी लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने ली है।
नफे सिंह काठी के 2 बेटों ने कहा है कि उन्हें कथित तौर पर अज्ञात नंबर से 18 बार धमकी भरी कॉल आई है। उन्होंने पुलिस से परिवार वालों के लिए सुरक्षा भी मांगी है।
इस घटना ने हरियाणा के नेताओं को झकझोर दिया और कई राजनीतिक दलों ने इसकी निंदा भी की है। विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि यह घटना कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता का नतीजा है। इसके एफआईआर में एक भाजपा नेता का भी नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications