गुरुग्राम में पत्रकार पर नौकरानी से यौन शोषण का आरोप, पीड़िता ने सुनाई आपबीती
नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाले 53 साल के एक वरिष्ठ पत्रकार पर उनकी नौकरानी के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। गुरुवार को डीएलएफ फेज 3 में रहने वाले पत्रकार पर के खिलाफ उनकी 25 साल की नौकरानी ने केस दर्ज कराया है। हालांकि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने अभी धारा 354A के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

एसीपी करण गोयल ने कहा कि घटना गुरुवार दोपहर 1 बजे की है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह 4 साल से पत्रकार के घर पर काम कर रही है। महिला ने कहा कि उसके साथ यौन शोषण की कोशिश की तो वह किसी तरह भाग निकली और उसी सोसाइटी में दोस्त के घर पर जा छिपी। बाद में उसने सेक्योरिटी स्टाफ से मदद मांगी तब जाकर वहां से निकल सकी।
वहीं आरोपी पत्रकार किसी काल या मैसेज का जवाब भी नहीं दे रहे हैं। शिकायतकर्ता लड़की ओडिशा की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को बताया है कि लगभग 1 बजे उसे आरोपी के ड्राइवर का फोन आया और उसने दरवाजा खोलने के लिए कहा। शिकायत के अनुसार, आरोपी नग्न अवस्था में कमरे में आया। उसने महिला को छूना शुरू कर दिया जिसके बाद वह नीचे की ओर भाग गई।
महिला ने बताया कि उसने खुद को बाथरूम के भीतर बंद कर लिया लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए आया और दरवाजा खुलवाने लगा। वह दो घंटे तक अंदर बंद रही। पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरोपी के घर का कोई भी सदस्या वहां मौजूद नहीं था।
पुलिस आयुक्त मुहम्मद अकिल ने कहा कि मामला सेक्टर 51 महिला पुलिस थाने को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि, 'हम मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और उचित कार्रवाई करेंगे।' पुलिस ने ये भी बताया कि महिला ने शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करने से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें- पत्नी से जज के खिलाफ जबरन दर्ज कराया यौन शोषण का केस, गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications