कोरोना का प्रभाव: हरियाणा के सरकारी विभागों में नए वाहनों की खरीद पर रोक

नई दिल्ली। हरियाणा सरकार ने सरकारी विभागों में नई कार और दूसरे वाहन खरीदने पर रोक लगा दी है। कोरोना वायरस फैलने के बाद लागू किए गए लॉकडाउन के चलते अर्थव्यवस्था पर हुए बुरे असर और राज्य को मिलने वाले राजस्व के बेहद कम हो जाने के मद्देनदर ये फैसला लिया गया है। हरियाणा की सरकार का ये फैसला मौजूदा वित्तवर्ष के लिए है। यानी अगले साल मार्च तक राज्य का कोई भी सरकारी विभाग नए वाहन की खरीद नहीं कर सकता है।

ts current financial year

लॉकडाउन के चलते राज्य पैसे की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में कई राज्य अपने खर्चों में कटौती कर रहे हैं। असम की सरकार ने भी नए वाहनों की खरीदारी पर रोक लगा दी है। वहीं राज्य सरकार ने पांच सितारा होटलों में मीटिंग, कॉन्फ्रेंस पर भी रोक लगा दी है। राज्य सरकार के अधिकारी विदेशों में कोई भी ऐसी ट्रेनिंग, मीटिंग या सेमिनार नहीं करेंगे जिसका खर्चा राज्य सरकार को उठाना पड़ता है। वहीं केरल सरकार एक अध्यादेश लेकर आई है, इस अध्यादेश में कर्मचारियों की तनख्वाह काटने का प्रवधान है। केरल सरकार ने कहा है कि पैसे की कमी के चलते उसे ये करना पड़ा है।

देश में बीते 35 दिनों से लॉकडाउन है। जिसके चलते कामकाज पूरी तरह से बंद पड़े हैं। इसका असर राज्यों पर बहुत ज्यादा पड़ा है। एक तरफ राज्य कोरोना से लड़ रहे हैं तो दूसरी और उनके राजस्व का जरिया बंद हो गया है। इसलिए कई दूसरे राज्य फंड ना होने की बात कह रहे हैं और केंद्र से पैसे की मांग कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1823 नए केस सामने आए हैं और 67 मौतें हुईं हैं। भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 33610 हो गई है और 1075 मौतें हुई हैं। देश में इस समय 24162 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 8373 मरीज रिकवर हुए हैं और अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+