वाड्रा-डीएलएफ डील में मंजूरी देने वाले पर कार्रवाई!
हरियाणा। रॉबर्ट वाड्रा-डीएलएफ डील को मंजूरी देने वाले एक सहायक चकबंधी अधिकारी पर अब गाज गिर गई है। सहायक चकबंदी अधिकारी दलबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि गुड़गांव के रोजका गुर्जर गांव में एक जमीन सौदे में हुई गड़बड़ी के लिए निलंबित किया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि वाड्रा डील में गड़बड़ी के कारण अधिकारी पर यह कार्रवाई हुई है।

निलंबित अधिकारी दलबीर सिंह पिछले दस साल से गुड़गांव-फरीदाबाद क्षेत्र में चकबंदी विभाग में तैनात थे। यह भी बताया जाता है कि सत्ता के गलियारों में भी इनकी पहुंच थी।
जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने गुड़गांव उपायुक्त की शिकायत के बाद आरोपी अधिकारी पर निलंबित करने की कार्रवाई की है।
आपको बता दें कि आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने वाड्रा डील के मामले में ही कई खुलासे किए थे। खेमका ने इस जमीन सौदे को मंजूरी मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए रद्द कर दिया था। लेकिन इस कार्रवाई को दरकिनार करते हुए वाड्रा-डीएलएफ को फिर से मंजूरी दी गई।












Click it and Unblock the Notifications