Farmers Protest: हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, झड़प के बाद सरकार ने लिया फैसला

Internet Services Suspended in Haryana: पिछले दो महीने से दिल्ली से लगती सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच किसानों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकाली, जिसके चलते राजधानी दिल्ली में जमकर हिंसा हुई। जिसके बाद आंदोलन में नया मोड़ आया। अब हरियाणा के सिंघु बॉर्डर के आसपास बसे गांवों के लोगों ने प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिस वजह से शुक्रवार दोपहर प्रदर्शनस्थल पर झड़प भी हुई। इस घटना के कुछ देर बाद हरियाणा सरकार भी एक्शन में आई और कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी।

Recommended Video

    Farmers Protest: हरियाणा में झड़प के बाद कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, सिर्फ वॉयस कॉल रहेगी जारी
    farmers protest

    हरियाणा सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रविवार शाम 5 बजे तक अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। इस दौरान सिर्फ फोन से वॉयस कॉल किया जा सकेगा। रविवार शाम को फिर से इंटरनेट सेवा को लेकर सरकार आदेश जारी करेगी।

    क्यों बंद हुई सेवा?
    सूत्रों के मुताबिक कई संगठन आंदोलन से पीछे हट गए, तो कई नए संगठनों ने इसमें शामिल होने का फैसला लिया है। इस बीच यूपी सरकार ने भी किसानों को गाजीपुर बॉर्डर खाली करने का आदेश दिया। वहीं गणतंत्र ट्रैक्टर परेड के बाद से सभी प्रदर्शनस्थलों पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है। सरकार को डर है कि कुछ लोग प्रदर्शन की आड़ में अफवाह फैलाकर हिंसा भड़काना चाहते हैं। जिस वजह से इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।

    हिंसा पर सीएम ने क्या कहा?
    दिल्ली में हुई हिंसा की निंदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी की थी। उन्होंने कहा कि हिंसा से साफ हो चुका है कि किसान आंदोलन अब भटक चुका है। लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज के अलावा किसी और ध्वज का फहराया जाना कोई भी भारतीय बर्दाश्त नहीं करेगा। यह कृत्य उन लोगों का अपमान है जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए अपने जान कुर्बान कर दिए। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें आजादी इस तरह की अराजकता फैलाने के लिए नहीं दिलवाई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+