कोरोना के चलते हरियाणा में टले पंचायत चुनाव, आज से गुरुग्राम में खुलेंगे मॉल्स

नई दिल्ली। हरियामा सरकार ने कोरोना संकट के कारण प्रदेश में पंचायत चुनाव को फिलहाल टाल दिया है। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि जब तक आगामी पंचायत चुनाव नहीं होते तब तक पुरानी ग्राम पंचायतें काम करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच चुनाव नहीं कराए जा सकते हैं।

 Haryana Government said that due to Corona, for now, theres no plan to conduct Gram Panchayat elections in Haryana.

उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फिलहाल फैसला किया गया है कि हरियाणा में पंचायत नहीं कराए जाएं और जब तक नई पंचायत नहीं आ जाती है जब तक पुराने पंचायत ही अपना काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरपंचों से न तो उनके थैले लिए जाएंगे और न ही उनके काम-काज में किसी प्रकार की बाधा आएगी।

डिप्टी सीएम ने पंचायत कार्यों में ई-टेंडरिंग को लेकर चल रही आशंकाओं पर उन्होंने विराम लगा दिया और कहा कि ऐसा कोई आदेश नहीं है। आपको बता दें कि आज 1 जुलाई से हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में शॉपिंग मॉल्स खुल जाएंगे। सरकार ने आज से प्रदेश के शॉपिंग ल्स को खोलतने का आदेश पहले ही जारी किया है। मॉल्स में लोगों और दुकानदारों के लिए गाइडलाइंस जारी की गई है, जिसे सभी को पालन करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+