हरियाणा में सोमवार से खुल रहे स्कूल, इन नियमों का पालन करने पर ही मिलेगी एंट्री
नई दिल्ली: कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने मार्च में लॉकडाउन लागू कर दिया था। जिस वजह से स्कूलों को बंद करना पड़ा। अब धीरे-धीरे प्रोटोकॉल के साथ स्कूलों को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने भी सोमवार से 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल (प्राइवेट+सरकारी) खोलने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि स्कूल आने से पहले छात्रों को कोरोना जांच रिपोर्ट जमा करनी होगी, जो 72 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।
Recommended Video

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सोमवार से 10वीं और 12वीं के छात्र स्कूल जा सकेंगे। इस दौरान उन्हें तीन घंटे के लिए पढ़ाई की छूट रहेगी। इसके बाद 21 दिसंबर से 9वीं और 11वीं के छात्रों को इजाजत दी जाएगी। वहीं स्कूल आने वाले छात्र, शिक्षक और स्टॉफ की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। अगर किसी भी छात्र में कोरोना के हल्के लक्षण भी दिखे, तो उसे वापस भेज दिया जाएगा। हालांकि पिछले महीने भी प्रोटोकॉल के साथ हरियाणा में स्कूल तो खोले गए, फिर भी 150 से ज्यादा छात्र कोरोना पॉजिटिव हुए, जिस वजह से स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया गया था।
अनुमति पत्र भी जरूरी
हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने कहा कि स्कूल आने वाले सभी छात्र अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाएं और वहां पर कोरोना जांच करवाएं। इसके बाद उसे अपने स्कूल में जमा कर दें। साथ ही उन्हें एक मेडिकल सर्जिफिकेट भी देना होगा, जिसमें ये बात होनी चाहिए कि वो स्कूल जाने के लिए फिट हैं। इसके अलावा छात्रों को अपने अभिभावकों से एक अनमुति पत्र भी लेना होगा। वहीं नर्सरी से लेकर 8वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल अभी पूरी तरह से बंद रहेगा।









Click it and Unblock the Notifications