हरियाणा में आज से छलकेंगे जाम, मनोहर सरकार ने दी वाइन शॉप खोलने की इजाजत, इतने रुपए महंगी मिलेगी शराब

नई दिल्ली। देश के विभिन्न स्थानों में शराब की दुकानें खुलने के बाद अब हरियाणा में भी शराब के शौकीनों को जाम छलकाने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में आबकारी नीति में संशोधन पर मुहर लगा दी गई है। इसका मतलब यह हुआ कि अब राज्य में लॉकडाउन नियमों की शर्तों के साथ शराब की बिक्री को मंजूरी दे गई गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरियाणा में आज (बुधवार) सुबह ठीक सात बजे से शराब की दुकानें खुल जाएंगी।

शाम सात बजे तक शराब खरीदी जा सकेगी

शाम सात बजे तक शराब खरीदी जा सकेगी

आबकारी नीति में संशोधन के मुताबिक कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में शाम सात बजे तक शराब खरीदी जा सकेगी। हालांकि इस दौरान शॉपिंग मॉल में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इसके साथ ही हरियाणा में शराब को बोतलों पर कोविड सेस भी लगाया गया है जिसके चलते राज्य में शराब महंगी मिलेगी। फैसले के मुताबिक शराब की बोतल पांच रुपए, भारत में निर्मित अंग्रेजी शराब 20 रुपए और आयातित शराब की बोतल 50 रुपए और महंगी मिलेगी।

शराब पर कोविड सेस लगाया गया

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से बताया कि कंटेनमेंट जोन में शराब के ठेके बंद रहेंगे, नया आबकारी वर्ष 6 मई 2020 से लेकर 19 मई 2021 तक चलेगा, शराब पर कोविड सेस लगाया जाएगा इसका इस्तमाल कोरोना पीड़ितों के लिए किया जाएगा। कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों में देसी शराब पर दो से पांच रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है, वहीं देसी पव्वा, अध्धा पर 1-1 रुपए और बोतल पर पांच रुपए कोविड सेस लगाया गया है।

एक बोतल पर 50 रुपए अधिक देना होगा

अंग्रेजी शराब पर भी कोविड सेस लगाया गया है जो देशी के मुकाबले दोगुना है। भारत में निर्मित अंग्रेजी शराब का पव्वा पांच, अधा दस और बोतल बीस रुपए महंगी मिलेगी। विदेशी शराब की पेटिंयों पर 600 रुपए कोविड सेस लगाया गया है, मतलब पीने वाले को एक बोतल पर 50 रुपए अधिक खर्च करने होंगे। विदेशी शराब के अधे पर 25 रुपए की बढ़ोतरी होगी। कैबिनेट ने माइल्ड बियर पर दो और स्ट्रांग पर पांच रुपए कोविड सेस लगाया है।

ये शराब ठेकेदार दुकाने खोल सकेंगे

ये शराब ठेकेदार दुकाने खोल सकेंगे

बैठक के दौरान मनोहर कैबिनेट के दो मंत्री शराब की दुकानें खोलने के पक्ष में नहीं थे, उनका मामना था कि इससे महामारी से जंग लड़ने में मुश्किलें आ सकती हैं। हालांकि राजस्व की कमी के चलते बाद में वह भी ठेके खोलने के पक्ष में हो गए। बता दें कि बुधवार को वहीं शराब ठेकेदार दुकाने खोल सकेंगे जिन्होंने अपनी दस फीसद फीस जमा कराई हुई है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब आबकारी नीति साल के 11 दिन अधिक यानि 376 दिन लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें: COVID-19 वैक्सीन के विकास को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कोरोना टास्क फोर्स की बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+