हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया का हत्या से पहले का फेसबुक LIVE, सुनिए क्या कहा था उन्होंने...
नई दिल्ली। हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या ने उनके फैंस को झकझोर का रख दिया है। 22 वर्षीय हर्षिता की हत्या उस समय कर दी गई जब वो एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रही थी। उन पर कुछ हमलावरों ने अचानक ही हमला किया और गोली मारकर हत्या कर दी। 22 वर्षीय हर्षिता की जिस तरह से सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई उसके उनके फैंस सकते में हैं। उनके चाहने वालों के समझ में नहीं आ रहा कि अचानक किसने और क्यों उनकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन हर्षिता को अपनी मौत का अंदाजा पहले ही हो गया था। यही वजह है कि उन्होंने मौत से कुछ समय पहले ही फेसबुक लाइव किया था। जिसमें उन्होंने इस बात का इशारा किया कि वो किसी से डरती नहीं हैं।
हर्षिता को पहले ही हो गया था अपनी मौत का अंदेशा
हर्षिता ने अपनी मौत से महज कुछ घंटे पहले ही फेसबुक लाइव के जरिए इस बात का खुलासा किया कि उन्हें धमकी दी जा रही है। हालांकि उन्होंने धमकी देने वालों को कहा था कि वो किसी से डरती नहीं हैं। इस फेसबुक लाइव में उन्होंने जमकर धमकाने वालों को निशाना साधा था। उनके इस फेसबुक लाइव के कुछ घंटे बाद ही उन पर हमलावरों हमला किया और गोली मारकर हत्या कर दी। हर्षिता पर जब हमला हुआ तो वो अपनी कार की पिछली सीट पर थी। हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे हर्षिता की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक इसराना के पास बदमाशों ने कार रोक कर उन्हें चार गोलियां मारी। इस सनसनीखेज हत्याकांड में एक नया खुलासा सामने आया है। हर्षिता की बहन ने कहा है कि हत्या उसके जीजा दिनेश ने करवायी है। दिनेश लता का पति है और हर्षिता से बलात्कार के आरोप में इन दिनों सलाखों के पीछे है। इतना ही नहीं दिनेश पर हर्षिता की मां की हत्या का भी आरोप है और उसने अपनी पत्नी लता को भी धमकी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications