haryana election results 2019: दुष्यंत चौटाला बोले- मैं बनूंगा हरियाणा में किंगमेकर

Recommended Video

    Bhupinder Hooda ने किया जीत का दावा, Dushyant Chautala ने कही ये बड़ी बात । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। सूबे में भाजपा 37, कांग्रेस 34, और जेजेपी 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बहुमत के आंकड़े यानी 46 सीटों तक कोई पार्टी नहीं पहुंचती दिख रही है। जींद जिले की उचाना कलां विधानसभा सीट से अपनी पार्टी जेजेपी बनाकर चुनाव लड़ रहे दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राज्य की सत्ता की चाबी उनकी पार्टी के पास रहेगी क्योंकि कांग्रेस या भाजपा 40 सीट पार नहीं कर पाएंगी ऐसे में वो किंगमेकर बनेंगे।

    haryana election results, haryana assembly election results, haryana vidhan sabha chunav parinam, haryana election results 2019, हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम, हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019, हरियाणा विधानसभा इलेक्शन रिजल्ट्स, हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजा

    दुष्यंत चौटाला ने जींद में कहा, हरियाणा की जनता का प्यार मिल रहा है। ये बदलाव की निशानी है। भाजपा का 75 पार का फॉर्मूला फेल हो गया है, अब यमुना पार करने की बारी है। वहीं सूत्रों के हवाले से ये भी सामने आ रहा है कि कांग्रेस दुष्यंत चौटाला को समर्थन कर उनके मुख्यमंत्री बना सकती है।

    हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर आज मतगणना हो रही है। इसी के साथ 17 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव और दो लोकसभा सीटों के वोटों की गिनती हो गई है। इन दो लोकसभा सीटों में बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की सोलापुर लोकसभा सीट है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+