haryana election results 2019: नतीजों पर खेमका बोले- 'कमजोर निष्क्रियता मनोहर नहीं हो सकती'
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों में से किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। इस बीच वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने ट्वीट कर नतीजों को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'कमजोर निष्क्रियता मनोहर नहीं हो सकती।'

बता दें खेमका वही आईएएस अधिकारी हैं, जो 28 साल के करियर में 52 बार तबादले को लेकर चर्चा में आए थे। 1991 बैच के इस आईएएस अधिकारी की मनोहर लाल सरकार पर की गई टिप्पणी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनका मुख्यमंत्री से सीधा टकराव हो चुका है। ये मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था।
सत्ता पक्ष क्यों खफा रहता है
अशोक खेमका कभी सत्ता पक्ष को रास नहीं आते हैं। उनकी छवि व्यवस्था के टकराने वाले नौकरशाह की रही है। उनके लिए फैसले विपक्षी दलों को तो पसंद आते हैं, लेकिन सत्ता पक्ष को कभी रास नहीं आते। खेमका बंसीलाल से लेकर मनोहर लाल तक हर सरकार में व्यवस्था से टकराते रहे हैं। उनके भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में भी तबादले होते रहे हैं।
कैसे आए चर्चा में?
खेमका साल 2012 में रॉबर्ट वाड्रा के जमीन मामले को लेकर चर्चा में आए थे। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी और डीएलएफ के बीच हुए एक जमीन सौदे को रद्द कर दिया था। तब बीजेपी ने इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर लोकसभा तक में उठाया था।
हरियाणा में इस बार बीजेपी के मुख्य चेहरे चुनाव हार गए हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पहलवान योगेश्वर दत्त समेत कई दिग्गजों को हार मिली है। ताजा रुझानों के अनुसार बीजेपी ने 31 और कांग्रेस ने 25 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं बीजेपी 6 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications