हरियाणा में सीएम खट्टर के सामने चुनाव लड़े तेज बहादुर यादव को कितने वोट मिले

बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव भी हरियाणा की करनाल सीट पर सीएम मनोहर लाल खट्टर के सामने खड़े हुए थे, जानिए उन्हें कितने वोट मिले...

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। हरियाणा के चुनाव नतीजों को भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल हरियाणा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। चुनाव नतीजों के मुताबिक भाजपा ने 40 और कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, जननायक जनता पार्टी को 10 सीटों पर जीत मिली है। 9 सीटें अन्य के खाते में गई हैं। ऐसे में बहुमत के लिए जरूरी 46 विधायक किसी भी दल के पास नहीं है। इस चुनाव में बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव भी हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट पर सीएम मनोहर लाल खट्टर के सामने खड़े हुए थे। आइए जानते हैं कि तेज बहादुर यादव को कितने वोट मिले।

तीसरे नंबर पर तेज बहादुर यादव

तीसरे नंबर पर तेज बहादुर यादव

गुरुवार को घोषित हुए चुनाव नतीजों में करनाल विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 45121 वोटों से जीत हासिल की। सीएम खट्टर को 79722 और कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह को 34601 वोट मिले। तेज बहादुर यादव इस सीट पर जननायक जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे और वो तीसरे स्थान पर रहे। तेज बहादुर यादव को 3175 वोट मिले। आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान ही तेज बहादुर यादव को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और वो करनाल सीट पर चुनाव प्रचार नहीं कर पाए थे। इस सीट पर हुए चुनाव में 1944 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

हरियाणा में सरकार गठन की कोशिशें तेज

हरियाणा में सरकार गठन की कोशिशें तेज

हरियाणा में हालांकि किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने के संकेत दे दिए हैं। हरियाणा के भाजपा प्रभारी अनिल जैन ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि हरियाणा की जनता का आशीर्वाद उनकी पार्टी के साथ और भाजपा प्रदेश में एक मजबूत सरकार का गठन करेगी। अनिल जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। वहीं, शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी अनिल जैन और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा ने हरियाणा में सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

हरियाणा को लेकर अमित शाह ने किया ट्वीट

हरियाणा को लेकर अमित शाह ने किया ट्वीट

इससे पहले हरियाणा के चुनाव नतीजों को लेकर अमित शाह ने अपने ट्वीट में भी सरकार बनाने का इशारा कर दिया। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा, 'गत 5 वर्षों में मोदी जी के केंद्रीय नेतृत्व में खट्टर सरकार ने हरियाणा की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किए। भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाकर पुनः सेवा का मौका देने के लिए जनता का अभिनंदन करता हूं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, सुभाष बराला व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।' अमित शाह के इस ट्वीट से स्पष्ट है कि भाजपा हरियाणा में फिर से सरकार बनाने जा रही है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि हरियाणा के तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने की बात कही है।

निर्दलीय विधायकों पर भड़के दीपेंद्र हुड्डा

निर्दलीय विधायकों पर भड़के दीपेंद्र हुड्डा

वही, निर्दलीय विधायकों के भाजपा के साथ जाने की खबरों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने भी बड़ा बयान दिया है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, 'जो निर्दलीय विधायक खट्टर सरकार का हिस्सा बनना चाहते हैं वे अपनी राजनीतिक कब्र खोद रहे हैं, वे लोगों का भरोसा तोड़ रहे हैं। हरियाणा की जनता उनको कभी माफ नहीं करेगी। जनता उन्हें जूतों से मारेगी।' आपको बता दें कि कांग्रेस ने हरियाणा में तमाम एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए 31 सीटों पर कब्जा जमाया है जबकि दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी ने भी 10 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+