Haryana Election Results 2019: हरियाणा ने सबको चौंकाया, त्रिशंकु विधानसभा की ओर प्रदेश
नई दिल्ली। हरियाणा में विधसभा चुनाव संपन्न होने के बाद तमाम एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा था। लेकिन जिस तरह से मतों की गणना चल रही है और उसके शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में भाजपा की राह मुश्किल होती नजर आ रही है। प्रदेश में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत हासिल होता नजर नहीं आ रहा है। शुरुआती आंकड़ों को मानें तो प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा होने के आसार नजर आ रहे हैं।

मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार प्रदेश त्रिशंकु विधानसभा की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश के मुख्य दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दल तकरीबन 30-30 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी फिलहाल 37 सीटोंपर आगे चल रही है तो कांग्रेस यहां 31 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि अन्य उम्मीदवारों पर नजर डालें तो 11 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। बता दें कि हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं ऐसे में प्रदेश में पूर्ण बहुमत के आंकड़े के लिए 45 सीटों पर जीत की जरूरत होगी।
बता दें कि 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार राज्य में बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने दस साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को सरकार से बाहर किया था। 2014 में हरियाणा की 90 सीटों में 47 पर भाजपा को जीत मिली थी, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। पिछले विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों के वोटिंग पर्सेंट पर नजर डालें तो सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी का वोटिंग पर्सेंट 33 फीसदी रहा था। पार्टी ने 47 सीटें अपने नाम की थीं और सत्ता संभाली थी। दूसरे नंबर 24 फीसदी वोटिंग पर्सेंट के साथ आईएनएलडी रही थी, जिनकी 19 सीटें आई थीं। तीसरे नंबर 21 फीसदी वोटिंग पर्सेंट के साथ 15 सीटें जीतने वाली कांग्रेस थी। अन्य का वोटिंग पर्सेंट 22 फीसदी रहा था और उन्हें 9 सीटें आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications