Haryana Election Results 2019: हरियाणा के शुरुआती रूझान में ठीक होता दिख रहा इंडिया टुडे का एग्जिट पोल

हरियाणा के शुरुआती रूझान में ठीक होता दिख रहा इंडिया टुडे का एग्जिट पोल

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। शुरुआती में जो रुझान सामने आए हैं, उनमें हरियाणा की 90 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा की बीच नजदीकी मुकाबला नजर आ रहा है। सूबे में भाजपा 37, कांग्रेस 34, और जेजेपी 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बहुमत के आंकड़े यानी 46 सीटों तक कोई पार्टी नहीं पहुंचती दिख रही है। कांग्रेस और भाजपा के ज्यादातर बड़े चेहरे बढ़त बनाए हुए हैं।

हरियाणा के लिए-assembly elections 2019, haryana assembly elections 2019, haryana assembly elections, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019, हरियाणा विधानसभा चुनाव

21 अक्टूबर को मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में जहां हरियाणा में बीजेपी को दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया था। वहीं मंगलवार को इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल हरियाणा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही गई है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एक्जिट पोल के अनुसार, 90 सीटों वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 32 से 44 सीटें मिल सकती हैं। हरियाणा में इस बार दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को 6 से 10 सीटें मिलेंगी, जबकि अन्य को भी इतनी ही सीटें मिल सकती हैं। पार्टी के अनुसार वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी 33 फीसदी, कांग्रेस 32 फीसदी और जेजेपी को 14 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+