रामपाल के 6 समर्थकों की मौत, पुलिस ने ना चलाईं गोलियां ना ही भाजी लाठियां
हिसार। आस्था के नाम पर लोगों की भावानाओं से खिलवाड़ करने वाले और हत्या का आरोप झेल रहे संत रामपाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अब से कुछ ही देर बाद फिर से ऑपरेशन शुरू करने जा रही है। इस बीच खबर आ रही है कि सतलोक आश्रम में समर्थकों के बीच भीड़ से बचकर निकल रहा रामपाल का बेटा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर भीड़ से किनारे कर लिया है और उसे एक वैन में बंद कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस ने इस बात की आधाकारिक पुष्टि कर दी है कि रामपाल और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष में पांच महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसएन वशिष्ठ ने यहां मीडिया को बताया कि सतलोक आश्रम के अधिकारियों ने पुलिस को चार महिलाओं के शव सौंपे थे, जबकि एक महिला और 18 माह के बच्चे ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। डीजीपी ने कहा कि किसी भी मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं थे। उन्होंने कहा कि बच्चे और महिला की मौत समय पर पूर्ण चिकित्सा मदद न मिलने की वजह से हुई।
हरियाणा के डीजीपी ने कहा है कि रामपाल आश्रम में ही है। पुलिस आश्रम के भीतर नहीं घुसी और न ही पुलिस की ओर से अब तक कोई गोली चलाई गई है। डीजीपी ने कहा कि आश्रम ने चार महिलाओं के शव सौंपे हैं, इनके अलावा एक महिला और एक बच्चे की भी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि हम अब भी कह रहे हैं कि रामपाल सरेंडर कर दे। डीजीपी ने यह भी कहा कि निर्दोष लोगों के जानमाल को बचाए रखना उनकी प्राथमिकता है, लेकिन रामपाल को गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी रखी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications