भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र के बाद दुष्यंत चौटाला ने भी कहा, कृषि कानूनों में कई संसोधनों की जरूरत

नई दिल्ली। Dushyant Chautala says farm laws need many amendments: कृषि कानून (farm laws) के खिलाफ हरियाणा (Haryana) और पंजाब में लोगों के भारी रोष देखा जा रहा है। किसानों की ओर से लगातार किए जा रहे विरोध के चलते हरियाणा में बीजेपी की सहयोगी पार्टी जननायक जनता पार्टी (JJP) पर लगातार दवाब बढ़ रहा है। इसी बीच सोमवार को राज्य के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Deputy CM Dushyant Chautala) ने कहा है कि नए किसान कानून में कई संशोधनों की जरूरत है।

Haryana Deputy CM Dushyant Chautala says new central farm laws need many amendments

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और दुष्यंत चौटाला का कहना है कि नए केंद्रीय कृषि कानूनों में कई संशोधनों की जरूरत है। उन्होंने आंदोलन कर रहे किसानों को इसमें सुधार के लिए ठोस सुझाव देने की अपील की है। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता ने दोहराया कि वह अपना इस्तीफा उस दिन देंगे जब उन्हें लगेगा कि वे हरियाणा में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने में असमर्थ हैं।

चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा, मेरा मानना है कि कई संशोधन होने चाहिए। इस पर, हमने पहले केंद्र को कई सुझाव दिए हैं और वे भी कई सुझावों पर सहमत हैं। सभी 40 किसान संगठनों को बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। बातचीत से ही इस समस्या का हल निकलेगा। बिना बातचीत के समाधान कैसे हो पाएगा। हम किसानों के साथ हैं।

इससे पहले हरियाणा के जींद जिले के उचाना में किसानों ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आने के लिए बनाए गए हेलीपैड को खोद डाला। इस दौरान किसानों ने दुष्यंत चौटाला गो बैक के नारे भी लगाए। दुष्यंत चौटाला के हेलिकॉप्टर को आज इस हेलीपेड पर लैंड करना था। किसानों के विरोध को देखते हुए दुष्यंत चौटाला का दौरा रद्द कर दिया गया। किसानों का कहना है कि जब तक दुष्यंत चौटाला किसानों का समर्थन नहीं करते तब तक उन्हें इस क्षेत्र में घुसने नहीं देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+