VIDEO: घूंघट ओढ़कर स्टेज पर क्यों उतरीं सपना चौधरी, फैंस भी चौंके
हरियाणा की खूबसूरत डांसर सपना चौधरी जबसे रिएलिटी शॉ बिग बॉस से लौटी हैं, तभी से उनके नए-नए अंदाज देखने को मिल रहे हैं।
नई दिल्ली। हरियाणा की खूबसूरत डांसर सपना चौधरी जबसे रिएलिटी शॉ बिग बॉस से लौटी हैं, तभी से उनके नए-नए अंदाज देखने को मिल रहे हैं। स्टेज पर परफॉर्म करने के दौरान कभी वो अपना हेयर स्टाइल बदल देती हैं तो कभी कपड़ों का। उनके फैंस भी उनका ये बदला हुआ अंदाज देखकर हैरान हैं। अब सपना चौधरी का एक ऐसा डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक अलग ही स्टाइल में डांस करते हुए घूंघट के साथ परफॉर्म किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने तहलका मचाया हुआ है। (वीडियो: खबर की आखिरी स्लाइड में)

नजफगढ़ में मचाया धमाल
पिछले दिनों दिल्ली के नजफगढ़ में सपना चौधरी का डांस प्रोग्राम था। यह वीडियो उसी स्टेज शो का है। वीडियो में सपना चौधरी 'घूंघट की ओट' में गाने पर परफॉर्म कर रही हैं। पूरे प्रोग्राम के दौरान सपना ने घूंघट ओढ़कर अभी तक का सबसे शानदार डांस किया है। उनके इस अंदाज को देखकर उनके फैंस भी चौंक गए और कार्यक्रम में खूब तालियां बजीं।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। म्यूजिक कंपनी सोनोटेक हरियाणवी ने इस वीडियो को 3 फरवरी 2018 को यूट्यूब पर अपलोड किया था। इस वीडियो को अभी तक 5,476,576 लोग देख चुके हैं। आपको बता दें कि यूट्यूब पर सपना चौधरी के डांस वीडियो को लेकर उनके फैंस में जबरदस्त दीवानगी है।
देखिए वो वीडियो:-
बिग बॉस में बटोरी थीं सुर्खियां
गौरतलब है कि दिल्ली और हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने डांस के दम पर धूम मचाने वाली सपना चौधरी के बिग बॉस से लौटने के बाद उनके चाहने वाले दोबारा स्टेज पर देखकर खुश हैं। बिग बॉस में बिजी रहने के कारण सपना चौधरी के चाहने वालों को उनके डांस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। सपना चौधरी ने बिग बॉस में जमकर धमाल मचाया था। वहां अर्शी खान से उनका झगड़ा भी काफी सुर्खियों में रहा।












Click it and Unblock the Notifications