हरियाणा: दो बक्से में मिले युवक और युवती के नग्न शव, ऑनर किलिंग की आशंका

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में दो बक्सो में युवक-युवती के लाश मिलने से दहशत फैली हुई है। पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शक है कि मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है। शव सोनीपत के गांव बहालगढ़ में देवीलाल पार्क के पास बरामद हुए। लड़की नग्न अवस्‍था में थी, जबकि युवक के पांव कटे हुए थे।

Couple’s bodies found in trunk in Sonipat

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनीपत के गांव बहालगढ़ में नेशनल हाइवे-1 पर देवीलाल पार्क के पास लोगों ने दो लावारिस बक्से देखे और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्से को कब्जे में लेकर जब खोला तो सन्न रह गई। एक बक्से में पैर कटे युवक की नग्न लाश थी तो दूसरे में नग्न लड़की की। शव की हालत ऐसी थी कि देखकर रूह कांप जाएं। लड़की के हाथ में उस तरह की चूडि़यां देखी गईं जो आमतौर पर नवविवाहिताएं पहनती है।

पुलिस ने फौरन शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शक है कि मामला ऑनर किलिंग का है। शवों को देखकर लग रहा है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है और फिर ठिकाना लगाने के लिए उन्हें बक्से में भरकर यहां फेंक दिया गया। युवक की हत्या किए जाने से पहले उसके पैर भी काटे गए। फिलहाल दोनों में से किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है। जांच के लिए दिल्ली और यूपी पुलिस से भी संपर्क किया गया है, ताकि मामले को जल्द निपटाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+