कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी के मर्डर की सीसीटीवी फुटेज आई सामने, मारी गईं करीब 10 गोलियां

Recommended Video

    कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या की सीसीटीवी फुटेज आई सामने, मारी गई करीब 10 गोलियां

    फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में आज कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात फरीदाबाद के सेक्टर 9 में एशियन अस्पताल के क्लिनिक की है। अब इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। विकास चौधरी के अज्ञात बदमाशों ने उस वक्त गोली मारी जब वह आज सुबह जिम करने पहुंचे थे। उन पर दो बदमाशों ने 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका। गोली लगने के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चौधरी ने दम तोड़ दिया।

    हमलावर सफेद रंग की कार में आए थे

    हमलावर सफेद रंग की कार में आए थे

    सामने आए सीसीवीटी फुटेज में दिख रहा है कि, जब आज सुबह विकास चौधरी अपनी कार से जिम पहुंचे। विकास गाड़ी को जिम के सामने पार्क कर ही रहे होते हैं, तभी पीछे से एक कार रुकती है। उसमें से दो आदमी निकलते दिखाई देते हैं। वह कार के पास पहुंचते हैं और उनके उपर कई राउंड फायरिंग कर देते हैं। इसके बाद बदमाश कार में बैठकर फरार हो जाते हैं। जिम के एक युवक ने बताया कि, गोलियों की आवाज सुनकर जब मैं बाहर आया तो विकास खून से लथपथ बेहोश थे। हमलावर सफेद रंग की कार में आए थे।

    उन पर कुल 10-12 राउंड फायरिंग की गई

    उन पर कुल 10-12 राउंड फायरिंग की गई

    बदमाशों ने विकास की गाड़ी पर दोनों तरफ से गोलियां चलाईं। गोलियां उनकी गर्दन, छाती पर लगीं हैं। उन पर कुल 10-12 राउंड फायरिंग की गई। दूसरी तरफ कार के शीशों में चार गोलियां पृथला गांव के नवीन सिंह गंभीर घायलावस्था में विकास को सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। हत्याआरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अपराध जांच शाखा की सभी टीमों को जांच में लगा दिया गया है।

    कांग्रेस बोला हरियाणा में जंगलराज

    घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'बीजेपी राज में प्रदेश गुंडाराज व संगठित अपराध का गढ़ बन गया है। कानून व्य्वस्था तार-तार हो चुकी है, गुंडे-बदमाशों व अराजक तत्वों का बोलबाला है। इस माहौल की दोषी सिर्फ खट्टर सरकार ही है। विकास चौधरी पर हमले की निष्पक्ष जांच हो और भाजपा सरकार आरोपियों को कानूनी सजा दिलाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+