हरियाण: कांग्रेस नेता और हुड्डा के बेहद करीबी अशोक काका की गोली मारकर हत्या
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता अशोक नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वो सुबह-सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। अशोक काका हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बेहद करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा अशोक काका ज्वैलर्स यूनियन के प्रधान भी थे। हत्या के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह पार्क में टहलते वक्त अशोक काका की तीन अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के आला अफसरों ने बताया कि अशोक काका कांग्रेस कार्यकर्ता थे। एक समय वह यहां रेलवे रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रमुख थे और संभवत: वहां पर जेवरों की उनकी एक दुकान भी थी।
तीन हमलावरों ने उन पर उस समय हमला किया जब वह एक पार्क में सुबह की सैर कर रहे थे। बुरी तरह से जख्मी हालत में उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम द्ष्टया छानबीन में भूमि विवाद सामने आया है। अशोक काका और उनके भाई के साथ भूमि को लेकर उनका कुछ विवाद था। यह भी सूचना है कि एक अन्य पक्ष के साथ भी उनका कोई भूमि विवाद था। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications