रोड शो के दौरान युवक ने किए सीएम हुड्डा के गाल लाल

खबर के मुताबिक सीएम हुड्डा पानीपत के संजय चौक पर एक रोड शो में भाग लेने आए थे। अपनी सफेद रंग की जिप्सी पर सवार होकर वो भीड़ से गुजर रहे थे कि तभी भीड़ से निकलकर एक युवक ने उछलकर उन्हें थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया।
पुलिस की गिरफ्त में आया युवक जोर-जोर से चिल्लाकर कह रहा था कि उसने नौकरी के लिए पैसे दिए, फिर भी उसे नौकरी नहीं मिली। बेरोजगारी के शिकार इस युवक ने इसके लिए सीएम को जिम्मेदार ठहराया और सरेआम उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। युवक की पहचान कमल मखीजा के रूप में की गई है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications